न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri Katha Day 8: अष्टमी पर पढ़ें माता महागौरी की कथा, जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी पर माता महागौरी की पूजा और कथा का विशेष महत्व है। पढ़ें महागौरी माता की कथा, आरती और जानें कैसे अष्टमी पर उनकी भक्ति से जीवन और भाग्य में सुधार आता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 10:28:03

Navratri Katha Day 8: अष्टमी पर पढ़ें माता महागौरी की कथा, जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आज यानी 30 सितंबर को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन अष्टमी या महाअष्टमी मनाया जा रहा है। इस दिन का नवरात्रि में विशेष महत्व है क्योंकि अष्टमी पर ही कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है और कन्या पूजन के बिना नवरात्रि का व्रत अधूरा माना जाता है। अष्टमी के दिन माता महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। महागौरी माता, देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं और उन्हें करुणा, शांति और स्नेह की देवी माना जाता है। माता महागौरी का वाहन बैल है, इसलिए उन्हें ‘वृषारूढ़ा’ भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता महागौरी अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं और उनके जीवन की सभी समस्याओं को दूर करती हैं।

महागौरी माता की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती को अपने पिछले जन्म की स्मृतियां आठ वर्ष की आयु में ही याद आने लगीं। वे अपने पूर्व जन्म में देवी सती थीं और उस समय उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पिछले जन्म की यादों के बाद उन्होंने भगवान शिव को अपना पति मान लिया और उन्हें पाने के लिए इस जन्म में भी कठोर तपस्या करने का निश्चय किया। माता पार्वती ने वर्षों तक निर्जला और निराहार तपस्या की, जिसके कारण उनका शरीर काला पड़ गया। उनकी तपस्या देखकर भगवान शिव प्रसन्न हुए और माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वचन दिया। फिर भगवान शिव ने माता के शरीर को गंगा के पवित्र जल से स्नान कराया। इस स्नान के बाद उनका शरीर तेजस्वी और गौर वर्ण का हो गया और उन्हें महागौरी के नाम से जाना गया।

अष्टमी कथा का महत्व

महागौरी माता की यह कथा त्याग, तपस्या और भक्ति का प्रतीक है। यह दर्शाती है कि जो भक्त सच्चे मन से साधना और तपस्या करते हैं, देवी-देवता उन पर प्रसन्न होते हैं और उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं। अष्टमी पर माता महागौरी की कथा का पाठ करने से जीवन में सुख, समृद्धि और भाग्य का सहारा मिलता है।

महागौरी माता की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया।।
हरिद्वार कनखल के पासा,
महागौरी तेरा वहां निवासा।।

चंद्रकली और ममता अंबे,
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
भीमा देवी विमला माता,
कौशिकी देवी जग विख्याता।।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा,
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
सती सत’ हवन कुंड में था जलाया,
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया,
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया,
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता,
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो,
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत