न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि आज से, जानें 9 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं!

शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। इस बार शारदीय नवरात्री में मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 11:10:31

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि आज से, जानें 9 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं!

शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। शारदीय नवरात्री में मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। बता दें नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्रि का महापर्व का आरंभ आज 15 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रहा है। यह त्योहार 24 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। नवरात्रि के पहले दिन घटस्‍थापना या कलश स्‍थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि के 9 दिन मां के भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं इसलिए पुराणों में देवी मां की पूजा के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने से माता रानी प्रसन्न होती है और हर मनोकामनाओं को पूरा करती है। साथ ही नवरात्रि के समय कुछ ऐसे कार्य भी है जिनकों करने से बचना चाहिए। तो चलिए माता का आशीर्वाद बना रहे इसके लिए जानते है कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं...

shardiya navratri 2023,navratri festival dates,navratri celebrations,durga puja 2023,navratri events,navratri fasting rules,navratri garba,navratri dandiya dance,navratri special prayers,navratri traditions,navratri rituals,navratri devi puja,navratri temple visits,navratri nine nights festival,navratri colors 2023,navratri significance,navratri puja vidhi,navratri vrat recipes,navratri cultural events,navratri spiritual significance

नवरात्रि में क्या करें

- नवरात्रि के 9 दिनों तक रोजाना सुबह नहाकर पूजा स्थान और घर की अच्छे से सफाई करें।

- मंदिर की सफाई करें और गंगा-जल से शुद्ध करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें।

- देवी मां को लाल रंग अतिप्रिय है इसलिए नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

- नवरात्रि के 9 दिनों तक माता को लाल चुनरी ही चढ़ाएं और साथ में लाल रंग की चूड़ी अर्पित करें।

- नवरात्रि के 9 दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों की पूजा करें और उन्हें उनका मनपसंद भोग लगाएं।

- नवरात्रि के 9 दिनों में अगर हो सके तो घर में कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति जरूर प्रज्जवलित करें।

shardiya navratri 2023,navratri festival dates,navratri celebrations,durga puja 2023,navratri events,navratri fasting rules,navratri garba,navratri dandiya dance,navratri special prayers,navratri traditions,navratri rituals,navratri devi puja,navratri temple visits,navratri nine nights festival,navratri colors 2023,navratri significance,navratri puja vidhi,navratri vrat recipes,navratri cultural events,navratri spiritual significance

- नवरात्रि के 9 दिनों तक जहां आपने अखंड ज्योत जलाई है उसके सामने दुर्गासप्तशती, देवीभागवत पुराण और दुर्गा चालीसा का पाठ जरुर करें इससे माता रानी प्रसन्न होंगी।

- हो सके तो 9 दिन तक नवरात्रि का व्रत रखें। व्रत में फलहार कर सकते हैं या फिर एक समय भोजन भी कर सकते हैं। जो लोग नौ दिनों का व्रत नहीं कर सकते वे लोग पहले दिवस और अष्टमी तिथि का उपवास करें।

- नवरात्रि के 9 दिनों तक सात्विक भोजन और ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें जो कि पुराणों में भी बताया गया है।

नवरात्रि में क्या ना करें

- नवरात्रि में लहसुन-प्याज से बने भोजन का सेवन ना करें और ना ही शराब आदि का सेवन करें।

- जो लोग व्रत करें वह लोग जमीन पर सोएं क्योंकि कुछ मान्यताओं के मुताबिक, व्रत वाले लोगों को चारपाई पर सोना वर्जित माना जाता है।

- नवरात्रि के 9 दिनों तक अपने मन में किसी भी प्रकार का द्वेष ना लाएं और मन, वचन और कर्म भी शुद्ध रखें।

- नवरात्रि के दौरान बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका