न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज है नवरात्रि का अंतिम दिन महानवमी, जानें मां सिद्धिदात्री पूजन विधि और आरती

माँ भगवती की असीम कृपा पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको मां सिद्धिदात्री की पूजन विधि के साथ ही मातारानी को समर्पित किए जाने वाले काम की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Oct 2022 8:39:31

आज है नवरात्रि का अंतिम दिन महानवमी, जानें मां सिद्धिदात्री पूजन विधि और आरती

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं और आज अंतिम दिन महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं। इन 9 दिनों में भक्त यही प्रयास करते है कि वह माँ को प्रसन्न कर सके। इसके लिए भक्तगण विधि-विधान से देवी की आराधना भी करते है। इसी के साथ आज माता का कीर्तन, चौकी एवं जागरण भी किया जाता है। माँ भगवती की असीम कृपा पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको मां सिद्धिदात्री की पूजन विधि के साथ ही मातारानी को समर्पित किए जाने वाले काम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं महानवमी शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और किए जाने वाले उपायों के बारे में...

महानवमी शुभ मुहूर्त

ज्योतिष पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 3 अक्टूबर 2022 को शाम 4 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो रही है। वहीं अगले दिन 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो रही है। वहीं उदयातिथि को आधार मानते हुए नवरात्रि की नवमी 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,navratri aarti

पूजन विधि

महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा- अर्चना करने का विधान है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। साथ ही देवी सिद्धिदात्री की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित एक चौकी पर स्थापित करें। अगर सिद्धिदात्री देवी की प्रतिमा नहीं है, तो मां दुर्गा का चित्र या प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। साथ ही श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, की स्थापना भी करें। इसके बाद व्रत, पूजन का संकल्प लें और वैदिक और सप्तशती मंत्रों का जाप करें। इसके बाद कन्या पूजन करें और कन्याओं को उपहार दें। इस दिन हलुआ और चना का माता को भोग लगाएं।

करें हवन

अगर आप नवरात्र में माँ को प्रसन्न करना चाहते है और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है तो आपको विधि पूर्वक महानवमी पर हवन पूजन करना चाहिए। नवरात्रि की नवमी पर जो हवन करेंगे उसमें देवी के सहस्त्रनामों का जाप करना चाहिए। जब आप ऐसा करते है तो आपको इसका फल कई गुना बढ़कर मिलता है।

करें कन्या पूजन

वैसे तो हम नवमी एवं अष्टमी के दिन कन्या पूजा करते है। कहते है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्री का पर्व अधूरा माना जाता है। कन्या पूजन के साथ साथ इस दिन आपको कन्याओं को उपहार स्वरूप भी कुछ देना चाहिए। इस से माँ दुर्गा आपसे प्रसन्न होती है। क्योंकि इन कन्याओं को इस दिन माँ दुर्गा का रूप मानकर ही इनकी पूजा की जाती है। अगर आपके घर आई ये कन्याएं प्रसन्न हो गई तो माँ दुर्गा भी आपसे जरूर ही प्रसन्न होंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,navratri aarti

मां सिद्धिदात्री की आरती

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता, तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि, तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।।

कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम, जब भी हाथ सेवक के सर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो न कोई विधि है, तू जगदम्बे दाती तू सर्वसिद्धि है।।

रविवार को तेरा सुमरिन करे जो, तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तुम सब काज उसके कराती हो पूरे, कभी काम उसके रहे न अधूरे।।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया, रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली, जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा, महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता, वंदना है सवाली तू जिसकी दाता।।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?