न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Narak Chaturdashi 2022 : आर्थिक समृद्धि मिलने के साथ ही दूर होगा मौत का भय, करें ये उपाय

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार नरक चतुर्दशी के दिन दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए हैं जिन्हें करने से आर्थिक समृद्धि मिलने के साथ ही भय के साथ पाप व दुखों से मुक्ति मिलती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Oct 2022 7:58:36

Narak Chaturdashi 2022 : आर्थिक समृद्धि मिलने के साथ ही दूर होगा मौत का भय, करें ये उपाय

हर साल दिवाली से पहले कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को हम छोटी दिवाली, रूप चौदस या रूप चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नाम के असुर का वध किया था। इसी के साथ हिन्दू मान्यताओं के अनुसार नरक चतुर्दशी के दिन दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए हैं जिन्हें करने से आर्थिक समृद्धि मिलने के साथ ही भय, पाप व दुखों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं नरक चतुर्दशी के कौन से उपाय हैं जो आपके जीवन को संवारने का काम करेंगे।

मां लक्ष्मी करेगी घर में प्रवेश

इस दिन निशीथ काल (अर्धरात्रि का समय) में घर से बेकार के सामान फेंक देना चाहिए। इस परंपरा को दारिद्रय नि: सारण कहा जाता है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के अगले दिन दीपावली पर लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए दरिद्रय यानि गंदगी को घर से निकाल देना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,narak chaturdashi 2022,diwali 2022

भय से मिलेगी मुक्ति

छोटी दिवाली के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है और इसलिए इस दिन को यम के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घर में हर जगह दीपक जलाएं। नर्क चतुर्दशी के दिन एक पात्र में तिल वाला जल भरें और दक्षिण दिशा की तरफ मुँह करके यमराज का तर्पण करें। शाम के समय यमराज के लिए भी दीपदान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

नकारात्मक शक्तियां होगी दूर

नरक चतुर्दशी के दिन यम का दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि एक बड़ा सा दीपक जलाएं और उसको पूरे घर में घूमाकर, घर से कहीं दूर ले जाकर रख दें। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

छोटी दिवाली के दिन कुल देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करनी चाहिए और उनके साथ पितरों के नाम का भी दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दीपक की रोशनी पितरों तक पहुंचती है और वे इससे प्रसन्न होते हैं। पितरों के प्रसन्न होने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,narak chaturdashi 2022,diwali 2022

मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नरक चतुर्दशी के दिन शाम के समय सभी देवताओं के पूजन के बाद तेल के दीपक जलाकर घर की चौखट के दोनों ओर, घर के बाहर और कार्य स्थल के प्रवेश द्वार पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव घर में निवास करती हैं।

धन व समृद्धि की होगी प्राप्ति

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध कर मोक्ष दिलाया था, इसलिए भी इस दिन को नरक चतुर्दशी कहा जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही गायों की सेवा करें और उनके घर के बाहर बुलाकर हरा चारा खिलाएं और आशीर्वाद लें। ऐसा करने से धन व समृद्धि की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

होगी सौन्दर्य की प्राप्ति

नरक चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है इसलिए इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तिल्ले के तेल से शरीर की मालिश करनी चाहिए और पानी में चिरचिरि के पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर के पास के विष्णु या कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से नरक के भय से मुक्ति मिलती है और सौन्दर्य की प्राप्ति होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब