न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमवार के दिन करें भोलेनाथ के ये उपाय, पूर्ण होंगी आपकी मनोकामनाएं

सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन करने के साथ ही यदि आप कुछ विशेष उपाय अपनाते हैं तो आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। आज हम आपको समस्या के अनुसार सोमवार के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 7:42:54

सोमवार के दिन करें भोलेनाथ के ये उपाय, पूर्ण होंगी आपकी मनोकामनाएं

आज सोमवार का दिन है जो कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को समर्पित होता हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। आज के दिन भक्तगण शिव की पूजा करते हुए उपवास भी करते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन करने के साथ ही यदि आप कुछ विशेष उपाय अपनाते हैं तो आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं। आज हम आपको समस्या के अनुसार सोमवार के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए

यदि आप सोमवार के दिन शिवभक्ति करते हैं तो आप भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आप पर शिवजी की कृपा बरसेगी और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,monday remedies

मनोकामना पूर्ती के लिए

अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।

कर्ज से मुक्ति के लिए

शिव पुराण में ऐसा बताया गया है यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से गुजर रहा है तो ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन जल में अक्षत् डालकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को वस्त्र के ऊपर अक्षत् रखकर अर्पित करने से माता लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

कष्टों से निवारण के लिए

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और जीवन के कष्टों का निवारण होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,monday remedies

सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए

यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है और वह मुक्ति पाना चाहते हैं तो ऐसे व्यक्ति को जल में जौ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सांसारिक सुख सुविधाओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा गेहूं से बने पकवान से भगवान शिव को भोग लगाना भी बहुत शुभ माना गया है। साथ ही यह भी माना जाता है कि गेहूं का दान करने से व्यक्ति के कुल में वृद्धि होती है और परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है।

चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत बनाने के लिए

सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। माता जी की सेवा करें। जरूरतमंद लोगों को इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री को दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

सोमवार के दिन क्या क्या ना करें

ऐसे माना जाता है कि सोमवार की पूजा में कभी भी काले रंग के वस्त्र धारण करके ना बैठें। इसके अलावा, अगर आप सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो कोशिश करें कि इस दिन किसी भी तरह का गलत काम ना करें। भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। नारियल चढ़ाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि शिवजी को नारियल चढ़ाना शुभ होता है। लेकिन उन्हें नारियल का पानी कभी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव की पूजा के दिन आप हरे, लाल, सफेद, केसरिया या पीले के वस्त्र पहन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?