न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी आते हैं शादी से जुड़े सपने, यहां जानें क्या हैं इनका मतलब

सपनों को लेकर सबकी अलग अलग अपनी मान्यताएं होती हैं। कई लोग इस पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं जबकि कुछ लोग इस पर अधिक ध्यान देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार विवाह से जुड़े ये सपने शुभ और अशुभ दोनों संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सपनों और उनके प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Sep 2022 7:36:41

क्या आपको भी आते हैं शादी से जुड़े सपने, यहां जानें क्या हैं इनका मतलब

शादी किसी की भी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जिसे लेकर लोगों को अपने कुछ सपने होते हैं। सभी अपनी शादी का बेसब्री से इन्तजार करते हैं और दिमाग में यही चलता रहता हैं तो कई बार रात को सोते समय सपने भी शादी से जुड़े ही आने लगते हैं। लेकिन स्वप्नशास्त्र के अनुसार आपके सपनों में शादी देखने के कई मतलब हो सकते हैं। सपनों को लेकर सबकी अलग अलग अपनी मान्यताएं होती हैं। कई लोग इस पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं जबकि कुछ लोग इस पर अधिक ध्यान देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार विवाह से जुड़े ये सपने शुभ और अशुभ दोनों संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सपनों और उनके प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

दुल्हन को देखना


सपने में यदि कोई व्यक्ति किसी शादी के जोड़े में महिला को देखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में कोई खुशखबरी आने वाली है। यानी आपके लिए यह खुशी की बात है।

शादी की तैयारी के आएं सपने


इस सपने का मतलब यह हुआ कि आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर परेशान हैं और तनाव में हैं। शादी की तैयारी एक तनावपूर्ण प्रक्रिया है, जो आपको पूरी तरह से स्ट्रेस में डाल सकती है। इसका सीधा संबंध तनाव और चिंता से है।

astrology tips,astrology tips in hindi,wedding dreams,swapn shastra

पार्टनर के साथ शादी के सपने देखना

इसका मतलब यह हुआ कि आपका रिश्ता बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह भी उम्मीद हो सकती है कि अगर आप अपने रिश्ते को किसी आखिरी मुकाम तक ले जाने का निर्णय लेते हैं, तो वे फैसला भी पूरा कर पाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि आप दोनों मिलकर शादी करने का निर्णय लेते हैं तो यह फैसला सफल होगा। इस बारे में आप अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं।

सात फेरे लेते हुए देखना


स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि कोई इंसान सपने में किसी जोड़े को सात फेरे लेते हुए देखता है तो यह बहुत ही बुरा सपना माना जाता है। यानी कि सपने का मतलब है कि निकट समय में आपके कार्यों में खलल पैदा हो सकता है।

किसी और के साथ आए शादी का सपना


अगर आपको अपने पार्टनर के साथ होने के बाद भी किसी ओर साथ शादी करने का सपना आए, तो इसका मतलब यह हुआ कि आप ऐसे व्यक्ति के साथ रहना चाहते है, जो आपके सपनों का राजकुमार हो और उसकी क्वालिटी आपकी सोच के साथ मिलती-जुलती हो। आप उसी के साथ शादी करना चाहते हों। यह इस बात का साइन है कि आप अपने वर्तमान रिश्ते से बहुत कुछ ज्यादा चाहते हैं, जोकि अभी तक मिला नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,wedding dreams,swapn shastra

खुद को शादी के जोड़े में देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि कोई व्यक्ति खुद को ही शादी के जोड़े में देखता है तो इस सपने के शुभ और अशुभ दोनों मतलब निकाले जाते हैं। क्योंकि ये शुभ अशुभ संकेत इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपने गंदे कपड़े पहने हैं या चमकदार। यदि आपके शादी का लिबास एकदम साफ और चमकदार है, तो यह सपना सुखी दांपत्य जीवन की ओर इशारा करता है। जबकि गंदे कपड़े आप और आपके पार्टनर के बीच होने वाले मनमुटाव को इंगित करते हैं।

किसी और की शादी का सपना देखना


इसका मतलब यह हुआ कि आप भी इस तरह की जिम्मेदारी लेने की स्थिति में हैं। हो सकता है कि इस तरह की समस्या का सामना आप अपने परिवार और दोस्तों में कर रहे हों और आपको इस ओर कोई एक्शन लेने की जरूरत हो।

सपने में बारात को देखना


अगर आप सपने में किसी की बारात देखते हैं तो यह बीमारी को को न्‍यौता देने जैसा होता है। ऐसा सपना आने पर निकट भविष्‍य में गंभीर बीमारी होने की आशंका रहती है।परिवार में किसी सदस्‍य को कोई गंभीर समस्‍या परेशान कर सकती है। सपने में खुद को दूल्‍हा बने देखना और भी अशुभ माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका