न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 जुलाई तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगा बड़ा फायदा

30 जून को मंगल ने पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है। यह परिवर्तन मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जानिए किस्मत के दरवाजे किसके लिए खुलेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 10:58:00

22 जुलाई तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगा बड़ा फायदा

समय-समय पर ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर असर डालती है, और मंगल तो ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। ये जब भी नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक साफ नजर आता है। कभी सकारात्मक तो कभी थोड़ा चुनौतीपूर्ण असर दिखाई देता है। ऐसे में कल सोमवार के दिन यानी 30 जून को मंगल ने एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन किया है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।

दृक पंचांग के अनुसार, मंगल ने पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रात करीब 08:33 बजे प्रवेश किया। अब ये 22 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं, और जब मंगल इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो कई राशियों के जीवन में बदलाव की बयार चलने लगती है। कुछ के लिए यह समय खुशखबरी, उन्नति और सफलता के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं, इस परिवर्तन का किन राशियों पर विशेष असर पड़ेगा।

मेष राशि:

मंगल का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए जैसे किसी पुराने अटके हुए काम को हरी झंडी मिलने जैसा है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और बॉस आपका सहयोग करते दिखेंगे, जिससे आत्मविश्वास में इज़ाफा होगा। जो आर्थिक परेशानी आपको परेशान कर रही थी, उसमें राहत मिलने के आसार हैं। इतना ही नहीं, आप निवेश के कुछ नए और समझदारी भरे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। और हां, अगर आप विदेश यात्रा का मन बना रहे थे तो अब उसका समय भी निकट आता दिख रहा है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय वाकई खास हो सकता है। नौकरी में मेहनत रंग ला सकती है, और आपकी लगन व ईमानदारी की तारीफ हो सकती है। व्यापार में भी अच्छी आमदनी के रास्ते खुलते नजर आएंगे। कुछ छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं—आपका जीवनसाथी या पार्टनर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस दौरान जितना निडर होकर आप फैसले लेंगे, उतना ही परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

मकर राशि:

मंगल का ये नक्षत्र गोचर मकर राशि वालों के लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है। लंबे समय से जो कार्य अटके पड़े थे, वो अब गति पकड़ सकते हैं। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही अच्छा माना जा रहा है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मंगल की तेज ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा, खासकर अधिक काम और तनाव से बचना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन