न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांडवों से रुष्ट थे भोलेनाथ, भैंस का रूप धारण कर छुपे… जानिए कैसे बना केदारनाथ ज्योतिर्लिंग!

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की कथा में छुपा है भगवान शिव की नाराज़गी और पांडवों की भक्ति का अद्भुत संगम। जानिए कैसे भोलेनाथ ने भैंस का रूप धारण कर पांडवों से छुपने की कोशिश की और कैसे बना यह दिव्य ज्योतिर्लिंग, साथ ही पढ़ें दर्शन और आरती की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 1:47:43

पांडवों से रुष्ट थे भोलेनाथ, भैंस का रूप धारण कर छुपे… जानिए कैसे बना केदारनाथ ज्योतिर्लिंग!

उत्तराखंड की पावन वादियों में बसा केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, जहां हर पत्थर में शिवत्व की गूंज महसूस होती है, न केवल चारधामों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था और भक्ति का प्रतीक भी है। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित यह दिव्य स्थल पंच केदार में भी शामिल है और 12 ज्योतिर्लिंगों में इसकी विशेष मान्यता है। हर साल हजारों श्रद्धालु कठिन यात्रा कर गौरीकुंड से लगभग 16 किलोमीटर का रास्ता तय करते हैं, बस एक झलक पाने के लिए – अपने भोले बाबा के।

यह स्थल न केवल अध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि जीवन की उथल-पुथल के बीच एक दिव्य सुकून का अनुभव भी कराता है। और इस ज्योतिर्लिंग से जुड़ी पौराणिक गाथा भी बेहद भावुक करने वाली है, जो पांडवों, उनके पश्चाताप और भगवान शिव की करुणा से जुड़ी है।

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की कथा – पांडवों से क्यों खफा हुए भोलेनाथ?

महाभारत का युद्ध समाप्त हो चुका था, लेकिन पांडवों के मन में युद्ध से उपजे पापों का बोझ अब भी भारी था। वे अपने कृत्यों के प्रायश्चित हेतु भगवान शिव के दर्शन करना चाहते थे। लेकिन भोलेनाथ—जो त्रिकालदर्शी हैं—पांडवों की मंशा को भांप गए और उनसे नाराज़ हो गए। वे नहीं चाहते थे कि पांडव उन्हें पा सकें, इसलिए जैसे ही पांडव कैलाश पहुंचे, शिवजी ने उन्हें दर्शन नहीं दिए और वहां से अंतर्धान हो गए।

लेकिन पांडव कहां हार मानने वाले थे। वे भटकते हुए केदार तक पहुंचे, उम्मीद और भक्ति के साथ। यह वो पल था जब मनुष्य की सच्ची भावना, उसके संकल्प से टकरा रही थी भगवान की परीक्षा से।

भैंस का रूप धरकर शिव हुए अदृश्य – भीम की चतुराई ने खोला रहस्य

शिवजी ने भैंस का रूप धारण कर बाकी पशुओं में जा छिपे। लेकिन जब सच्चे भक्त खोज में जुट जाएं तो ईश्वर भी कहां छुप सकते हैं? भीम को संदेह हुआ, तो उसने अपनी विशालता का प्रयोग किया—पहाड़ पर पैर फैला दिए, जिससे कोई पशु बाहर ना जा सके। सभी पशु निकल गए, लेकिन एक भैंस ज़मीन में समाने लगा।

भीम ने झट उसकी पीठ पकड़ ली। तभी शिवजी प्रकट हुए—उस भैंस के रूप में उनका पिंड धरती पर स्थिर रह गया, जिसे आज केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है। ये वो क्षण था, जब ईश्वर ने अपने भक्त की दृढ़ता के सामने झुक कर उसे दर्शन दिए।

जब पिघला भोलेनाथ का हृदय – पांडवों को मिला मोक्ष

शिवजी के प्रकट होते ही पांडवों की आंखों में ग्लानि और भक्ति के आंसू थे। भगवान का हृदय भी द्रवित हुआ और उन्होंने वहीं पर पांडवों को उनके सारे पापों से मुक्त कर दिया। ऐसा कहा जाता है कि उस भैंस की पीठ वाला हिस्सा ही पिंड के रूप में रूपांतरित हुआ और आज केदारनाथ के रूप में पूजा जाता है।

नर और नारायण की तपस्या – एक और दिव्य कथा

केदारनाथ की एक अन्य मान्यता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। कहा जाता है कि महातपस्वी नर और नारायण ने वर्षों तक एक पैर पर खड़े होकर तपस्या की थी ताकि शिवजी प्रसन्न हों। जब भगवान ने उन्हें दर्शन दिए तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक प्रार्थना की कि शिवजी इसी स्थान पर ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हो जाएं। शिवजी ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी बात मान ली।

दर्शन-आरती और टिकट से जुड़ी अहम जानकारी

केदारनाथ मंदिर हर साल मई में श्रद्धालुओं के लिए खुलता है और नवंबर तक खुले रहता है। इसके बाद प्रतिकूल मौसम के कारण मंदिर बंद हो जाता है।

महाअभिषेक आरती: सुबह 4 बजे

शयन आरती: शाम 7 बजे

दर्शन का समय: सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक (दोपहर 3 से 5 बजे तक मंदिर बंद)

टिकट की व्यवस्था: सामान्य दर्शन के लिए टिकट नहीं है, लेकिन VIP और शीघ्रदर्शन टिकट 1100 से 5100 रुपये तक होते हैं, जो आप आधिकारिक वेबसाइट या मंदिर के पास काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर