न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 अगस्त को मनाई जाएगी कजरी तीज, सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय

12 अगस्त 2025 को कजरी तीज का पर्व विशेष उपायों के साथ मनाएं। जानें 12 राशियों के लिए अलग-अलग पूजा विधि और माता पार्वती को प्रसन्न करने के आसान तरीके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 9:00:39

12 अगस्त को मनाई जाएगी कजरी तीज, सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय

कजरी तीज साल में केवल एक बार आती है और यह दिन विवाहित व्रतधारिणी महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख के लिए रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हेतु इसे करती हैं।

पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष कजरी तीज का पर्व 12 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता पार्वती की कृपा सहज ही प्राप्त हो सकती है।

मेष राशि

इस दिन माता पार्वती को लाल गुलाब के फूल, लाल चूड़ियां और लाल रंग की साड़ी या चुनरी अर्पित करें। यह आपकी वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

शाम के समय पार्वती माता के समक्ष घी के पांच दीपक जलाएं और इत्र अर्पित करें। इससे पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

हरी बिंदी और हरी चूड़ियां माता को चढ़ाएं। हरे रंग का यह अर्पण आपके रिश्तों में स्थिरता और प्रेम लाएगा।

कर्क राशि

अपने जीवनसाथी के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाएं, उसे गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें और कजरी तीज की कथा सुनें। इससे दांपत्य जीवन मधुर होगा।

सिंह राशि

माता को पेड़े का भोग लगाएं और श्रद्धापूर्वक ‘श्री पार्वती चालीसा’ का पाठ करें। इससे घर में शांति और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या राशि

शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें और 16 श्रृंगार के सभी सामान अर्पित करें। यह आपके जीवन में सौभाग्य और सुंदरता का संचार करेगा।

तुला राशि

माता को इत्र अर्पित करें और दूध-इलायची मिश्रित खीर का भोग लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

माता पार्वती को लाल रंग के वस्त्र, फूल या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। यह आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होगा।

धनु राशि

‘शिव चालीसा’ का पाठ करें और माता पार्वती को मेवों का भोग लगाएं। इससे स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों में वृद्धि होगी।

मकर राशि

इस दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। यह पुण्य कर्म आपके जीवन में स्थायी सुख-शांति लाएगा।

कुंभ राशि

‘श्री पार्वती चालीसा’ का पाठ करें और भगवान शिव का अभिषेक घी से करें। इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मेवों की खीर बनाकर माता पार्वती को अर्पित करें और ‘शिव चालीसा’ का पाठ करें। यह उपाय आपके घर में आनंद और सौहार्द का वातावरण बनाए रखेगा।

डिस्क्लेमर:
यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत