न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड़ घोलेगा आपकी जिंदगी में मिठास, आजमाकर देखें ये ज्‍योतिषीय उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको गुड़ के इन्हीं ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आजमाकर अपने सितारे बुलंद किए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 8:11:49

गुड़ घोलेगा आपकी जिंदगी में मिठास, आजमाकर देखें ये ज्‍योतिषीय उपाय

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों में एक है गुड़ जिसकी मदद से भोजन में मिठास घोली जा सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन में मिठास घोलने वाला यह गुड़ आपके जीवन में मिठास घोल सकता है। ज्योतिष में गुड़ को बेहद मददगार माना गया हैं जिसके उपायों से अशुभ ग्रहों के प्रभावों को दूर कर जिंदगी की समस्‍याओं का अंत किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुड़ के इन्हीं ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आजमाकर अपने सितारे बुलंद किए जा सकते हैं। आइये जानते है गुड के इन उपायों के बारे में...

धन प्राप्ति के उपाय


यदि आप काफी समय से पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं और पैसों से जुड़ा कोई काम नहीं बन पा रहा है तो यह उपाय आपकी मदद कर सकता है। आपको करना यह है कि गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसे लाल कपड़े में बांध लें। इसके साथ एक सिक्‍का भी रख दें। इन सभी चीजों को पूजाघर में मां लक्ष्‍मी की प्रतिमा के पास रख दें। 5 दिन तक यूं ही रखा रहने के बाद इस सामग्री को अपने धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से जल्‍द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,jaggery remedies

खुद का घर लेने का उपाय

अगर आप कोई जमीन या घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं मगर इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है नहीं हो पा रहे हैं तो आप किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ से बनी कोई चीजे खाने को दे दें। ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में कहा गया है कि ये उपाय शनिवार के दिन करें। आपको संपत्ति से जुड़ा लाभ होगा। अगर आप अपना मकान बनवाना चाहते हैं तो शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें। आपका काम जल्दी ही होगा।

कर्ज से मुक्ति के उपाय


यदि आप काफी समय से कर्ज से परेशान हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद भी किसी का धन नहीं लौटा पा रहे हैं तो हल्‍दी की 7 गांठ के साथ गुड़ का टुकड़ा लें। इन सभी वस्‍तुओं को पीले कपड़े में बांध लें और गुरुवार के दिन घर में अपने घन के स्‍थान में रख दें। उसके 21 दिन के बाद यह पीले कपडे़ में बंधा सारा सामान बहते जल में प्रवाहित कर दें। कुछ समय के बाद आपका काम धंधा चमक जाएगा और आप पहले से अधिक पैसे बचाकर दूसरों का कर्ज चुका पाएंगे। गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाने से आपके वैभव में वृद्धि होती है।

संपत्ति विवाद से निजात पाने का उपाय


अगर आप पर कर्ज है तो इससे छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। आप देखिएगा कुछ ही दिन में जीवन से कर्ज समेत सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। संपत्ति विवाद से निपटने में भी यह उपाय बहुत मददगार साबित होता है। मंगलवार को गुड़ खा कर घर से निकलें। हनुमान जी को गुड़ का भोग लगने से कर्जे से मुक्ति मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,jaggery remedies

नौकरी में सफलता के उपाय

आपके काफी प्रयास करने के बाद भी आपको मनपसंद नौकरी पाने में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपके लिए गुड़ का यह उपाय काम आ सकता है। रोजाना सुबह घर में सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालें और उस पर गुड़ रखकर काम पर जाने से पहले गाय को खिलाकर जाएं। ऐसा 11 तक करें तो आपके जल्‍द ही करियर से संबंधित खुशखबरी सुनाई देगी। इसके साथ ही जो नौकरी आप कर रहे हैं उसमें भी आपको अनुकूल माहौल प्राप्‍त होगा।

कामना पूर्ति के उपाय


अगर आप किसी मनोकामना के पूर्ण होने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे है और लेकिन परिणाम मन मुताबिक नहीं मिल रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको गुड़ से जुड़ा उपाय करना चाहिए। एक लाल कपड़े में कुछ गुड़ की डलियां लें और इसमें एक रुपये का सिक्का व हल्दी की गाठ रखें। इसे किसी गरीब को दान करें।

शादी की समस्‍या के उपाय


यदि आपकी उम्र निकली जा रही है और विवाह के योग ही नहीं बन रहे हैं तो यह उपाय करने से लाभ हो सकता है। आटे की लोई लेकर उसमें गुड़ और हल्‍दी डालकर व घी लगाकर गाय को हर गुरुवार को खिलाएं। ऐसा कम से कम 7 गुरुवार तक करने शीघ्र की आपके विवाह के योग बनने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका