न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव-पार्वती को समर्पित हैं हरियाली तीज, जानें इसका महत्व और पूजन विधि

इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती का पूजन करते हुए अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और आशीर्वाद की कामना करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 8:35:10

शिव-पार्वती को समर्पित हैं हरियाली तीज, जानें इसका महत्व और पूजन विधि

सावन का महीना बेहद पवित्र होता हैं जो कि शिव को समर्पित होता हैं। लेकिन इस महीने में कई ऐसे दिन हैं जो विशेष प्रयोजन के लिए जाने जाते हैं। आज बुधवार 11 अगस्त को सावन शुक्ल तृतीया तिथि हैं जो कि शिव-पार्वती को समर्पित होती हैं और हरियाली तीज के रूप में मनाई जाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती का पूजन करते हुए अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और आशीर्वाद की कामना करती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इस व्रत का महत्‍व और कैसे की जाती है पूजा।

astrology tips,astrology tips in hindi,hariyali teej 2021,shiv parwati

हरियाली तीज का महत्‍व

हर‍ियाली तीज के दिन कुछ स्‍थानों पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत करती हैं जबकि कुछ स्‍थानों पर महिलाएं पूजा करने के बाद आहार ग्रहण कर लेती हैं। इस दिन को लेकर यह मान्‍यता है कि भगवान शिव ने देवी पार्वती से खुश होकर इसी दिन उनसे विवाह किया था। सावन का महीना हरियाली को समर्पित होता है इसलिए इस दिन हरे वस्‍त्र, हरी चूड़ियां पहनती हैं और हाथों में हरी-हरी मेंहदी लगाती हैं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से माता पार्वती प्रसन्‍न होकर सदा सौभाग्‍यवती रहने का आशीर्वाद देती हैं।

कैसे की जाती है पूजा

इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके सुंदर वस्‍त्र धारण करती हैं और हाथों में मेंहदी के साथ पैरों में रंग लगाती हैं। इसके बाद महिलाएं समूह में एकत्र होकर हरियाली तीज की पूजा करती हैं। कुछ महिलाएं बाग और बगीचों में जाकर माता पार्वती की प्रतिमा को रेशमी वस्‍त्रों और हरे पत्‍तों से सजाती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं घर पर ही पूजा करती हैं। पूजा में सुहाग की सभी सामिग्री के साथ, रुपये और उपहार रखा जाता है। पूजा करने के बाद महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए कामना करती हैं और फिर सुहाग की सामग्री, पैसे और उपहार अपनी सास या ननद को उपहार में देकर उनके चरण स्‍पर्श करके आशीर्वाद लेती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,hariyali teej 2021,shiv parwati

कुंवारी कन्‍याएं रख सकती हैं यह व्रत ?

कुछ स्‍थानों पर कुंवारी कन्‍याएं भी यह व्रत करती हैं। इसके पीछे आशय यह होता है कि जिस प्रकार तपस्‍या करने से माता पार्वती को भगवान शिव जैसे पति की प्राप्ति हुई, वैसे ही व्रत करके और शिव-पार्वती की पूजा करके उन्‍हें भी भविष्‍य में अच्‍छा जीवनसाथी मिले। इसलिए कुछ घरों में कुंवारी कन्‍याओं को भी यह व्र‍त करवाया जाता है।

हरियाली तीज पर जरूर करें ये कार्य

- हरियाली तीज पर माता-पिता द्वारा भेजे गए वस्‍त्र पहनकर पूजा करना सबसे अच्‍छा माना जाता है।
- इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं को व्रत कथा जरूर ही सुननी चाहिए।
- इस दिन महिलाओं को हो सके तो पति के साथ झूला जरूर झूलना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में खुशहाली आती है।
- यह व्रत पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए है। ऐसे में जीवनसाथी को धोखा न दें या झूठ न बोलें।
- इस दिन प्रकृति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?