न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पवन पुत्र की पूजा, जानें विधि

भगवान राम और सीता के प्रति अपनी अटूट भक्ति रखने वाले हनुमान जी का हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 8:44:17

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पवन पुत्र की पूजा, जानें विधि

भगवान राम और सीता के प्रति अपनी अटूट भक्ति रखने वाले हनुमान जी का हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को जन्मोत्सव मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 23 अप्रैल, 2024 यानी आज हनुमान जी का जन्मोत्सव है। अंजना और केसरी के पुत्र हनुमान जी को वानर देवता, बजरंगबली और वायु देव भी कहा जाता है। हनुमान जी को अंजनेय भी कहा जाता है। हनुमान को उनकी अपार शक्ति और ताकत के लिए पूजा जाता है। हनुमान को विभिन्न नामों से जाना जाता है जिनमें मारुति नंदन, बजरंगबली, पवन पुत्र, वीर हनुमान, सुंदर और संकट मोचन, जो अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं।

हनुमान जंयती 2024 शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

हनुमान जयंती की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल 2024 यानी आज सुबह 3:25 मिनट से शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 24 अप्रैल 2024 यानी कल सुबह 5:18 मिनट पर होगा। ज्योतिषियों की मानें तो, हनुमान जयंती की पूजा अभिजीत मुहूर्त में करना सबसे शुभ माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11:53 मिनट से लेकर दोपहर 12:46 मिनट तक रहेगा।

हनुमान जयंती पूजन मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Pujan Muhurat)

हनुमान जयंती का पहला मुहूर्त- आज सुबह 4:20 मिनट से लेकर सुबह 5:04 मिनट तक रहेगा।
दूसरा मुहूर्त- सुबह 9:03 मिनट से लेकर सुबह 10:41 मिनट तक रहेगा।
तीसरा मुहूर्त रात में होगा- रात 8:14 मिनट से लेकर रात 9:35 मिनट तक रहेगा।

हनुमान जयंती शुभ योग (Hanuman Jayanti 2024 Shubh Yog)

चित्रा नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र 22 अप्रैल 2024 यानी कल रात 8 बजे शुरू हो चुका है और समापन 23 अप्रैल 2024 यानी आज रात 10:32 मिनट पर होगा।

वज्र योग- वज्र योग 23 अप्रैल 2024 आज सुबह 4:29 मिनट पर शुरू होगा और समापन 24 अप्रैल 2024 यानी कल सुबह 4:57 मिनट पर होगा।

हनुमान जयंती पूजन विधि (Hanuman Jayanti Pujan Vidhi)

उत्तर पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा रखें। फिर उसके बाद हनुमान जी के साथ श्रीराम के चित्र की स्थापना करें, साथ ही हनुमान जी को लाल और श्रीराम को पीले फूल चढ़ाएं। हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाएं और तुलसी भी अर्पित करें।

ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

पहले श्रीराम के मंत्र 'ऊं राम रामाय नम:' का जाप करें, फिर हनुमान जी के मंत्र 'ऊं हं हनुमते नम:' का जाप करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?