न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्‍दी दूर कर सकती हैं जीवन की कई समस्याएं, गुरुवार के दिन करें इससे जुड़े ये उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको हल्दी के कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें गुरुवार के दिन किया जाए तो जीवन की कई समस्याएं दूर करने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 7:47:12

हल्‍दी दूर कर सकती हैं जीवन की कई समस्याएं, गुरुवार के दिन करें इससे जुड़े ये उपाय

आज गुरुवार हैं जो कि भगवान विष्‍णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-अर्चना और व्रत से जीवन में शुभता का आगमन होता हैं। गुरुवार के दिन अधिकतर पीली चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही पीली चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन की कई तकलीफों को दूर करने का काम करेगी। हम बात कर रहे हैं रसोई के मसालों में काम ली जाने वाली हल्दी की जिसका धार्मिक महत्व भी बहुत होता हैं। कई बाधाओं से बचाते हुए आपके सौभाग्य को बढ़ाने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हल्दी के कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें गुरुवार के दिन किया जाए तो जीवन की कई समस्याएं दूर करने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

देवगुरु बृहस्‍पति को प्रसन्‍न करने के लिए

देवगुरु बृहस्‍पति को प्रसन्‍न करने के लिए गुरुवार के दिन चने की दाल, हल्‍दी, पीले वस्‍त्र, बेसन के लड्डू किसी योग्‍य ब्राह्मण को दान करें। इसके साथ ही गुरुवार को केले की जड़ में हल्‍दी छिड़कने से आपके रुके हुए कार्य बनना शुरू हो जाते हैं।

काम की रूकावट दूर करने के लिए

कुछ लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या फिर उनके हर काम में रुकावट आती रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो गुरुवार के दिन केले की जड़ पर थोड़ी सी हल्दी छिड़क दें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,haldi remedies,thrusday remedies,lord vishnu

नजर दोष दूर करने के लिए

नजर दोष को दूर करने के लिए आप कपड़े के छोटे से टुकड़े को हल्दी से पीला कर लें और उसमें कुछ अजवाइन डालकर काले धागे से उसे बांध दें। इसके बाद इस धागे को जिस व्यक्ति को नजर दोष लगा है उसे पहना दें। हफ्तेभर बाद आपको इसे बहते जल में प्रवाहित करना है। ऐसा करने से नजर दोष का प्रभाव व्यक्ति पर से कम हो जाता है।

बिजनेस की तरक्की के लिए

यदि बिजनेस आपका मंदा चल रहा है, तो उसमें उन्नति के लिए आप बुधवार को काली हल्दी और केसर में पानी मिलाकर घोल दें। फिर उससे तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं। नियमित रूप से पूजा करें। धीरे-धीरे समस्याएं दूर होंगी और बिजनेस में उन्नति होगी।

आर्थिक संकटों को दूर करने के लिए

आर्थिक संकटों को दूर करने और भगवान विष्‍णु को प्रसन्‍न करने के लिए गुरुवार को हाथ में हल्‍दी और अक्षत लेकर विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें। सच्‍चे मन से यह कार्य करने और मन में अच्‍छा भाव रखने से आपको आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी और आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,haldi remedies,thrusday remedies,lord vishnu

वैवाहिक बाधा दूर करने के लिए

विवाह में हल्दी शुभता का प्रतीक है। जिनका किसी कारणवश विवाह नहीं हो रहा है, तो वे लोग स्नान के बाद पूजा करें और हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। विवाह का योग बनने लगेगा। इसके लिए आप गुरुवार को गणेश जी को हल्दी अर्पित कर सकते हैं, यह भी लाभकारी उपाय है।

दांपत्‍य जीवन में खुशहाली के लिए

अगर आप चाहते हैं आपके परिवार में खुशियां बनी रहें और आपके पति भी आपसे प्रसन्‍न रहें तो गुरुवार के दिन पूरे शरीर पर हल्‍दी का उबटन लगाएं। उसके बाद हल्‍दी मिले जल से स्‍नान करने से आपके जीवन में खुशहाली के साथ दांपत्‍य संबंधों में मिठास बढ़ती है।

पैसों की कमी दूर करने के लिए

गुरुवार के दिन हल्‍दी की साबुत पांच गांठ लेकर उसे लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे अपने धन के स्‍थान पर रख देने से आपके घर में पैसों की कमी दूर होने लगेगी और मां लक्ष्‍मी आप पर मेहरबान हो जाएंगी। हर महीने इस हल्‍दी को किसी पवित्र स्‍थान पर गाढ़ दें और फिर दूसरी हल्‍दी की गांठें रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?