न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार के दिन करें गुड़ के ये 6 उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

गुड़ सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही चमत्‍कारिक भी है। इसके कुछ उपाय इतने कमाल के हैं कि झट से जिंदगी की ढेरों समस्‍याएं दूर हो जाती हैं। दरअसल, आज के समय में हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए एक सुखी जीवन चाहता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 9:21:32

गुरुवार के दिन करें गुड़ के ये 6 उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

गुड़ सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही चमत्‍कारिक भी है। इसके कुछ उपाय इतने कमाल के हैं कि झट से जिंदगी की ढेरों समस्‍याएं दूर हो जाती हैं। दरअसल, आज के समय में हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए एक सुखी जीवन चाहता है। इसके लिए वे हर जतन करता है। कई बार परिस्थितियों और धन की कमी के कारण सुखी जीवन जीना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा (Puja) आराधना करने एवं व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसीलिए आज हम आपको गुरुवार के दिन गुड़ से किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति उन उपायों को करे तो उसकी मनचाही इच्छा पूरी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय...

– आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति को गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में मुट्ठी भर चने की भीगी हुई दाल और एक गुड़ की डली डालनी चाहिए। ऐसा करीब 5 या 7 गुरुवार को लगातार करें ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी साथ ही आपकी मनोकामना भी पूर्ण होगी।

– मान्यता के अनुसार यदि आपकी कोई मनोकामना काफी समय से पूरी नहीं हो रही है तो गुरुवार की शाम को ₹1 का सिक्का एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठ लें एक पीले कपड़े में बांधकर किसी रेलवे लाइन के नीचे फेंक दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपकी इच्छा और अधूरी मनोकामना जल्द पूरी होगी।

– यदि आप अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं या फिर कोई संपति खरीदना चाहते हैं तो आप प्रत्येक गुरुवार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करें। इसके अलावा यदि आप चाहें तो रविवार के दिन भी किसी लाल गाय को गुड़ खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके मकान बनाने का सपना जल्द पूरा होगा।

– यदि किसी व्यक्ति की शादी में अड़चनें आ रही है तो ऐसे व्यक्ति को गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चना खिलाए। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा मिलेगी साथ ही शादी में आ रही अड़चनें भी दूर होंगी।

– गुरुवार के दिन बृहस्पति देव को गुड़ चढ़ाने से सिर्फ गुरु बृहस्पति ही मजबूत नहीं होते बल्कि इससे सूर्य और मंगल ग्रह भी सकारात्मक प्रभाव देते हैं। गुरुवार के दिन इस कार्य को करने से आपके कामों में अड़चनें नहीं आएंगी और काम आसानी से बन जाएंगे।

– अच्छी नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू में जाने से पहले घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

ये सभी उपाय गुरुवार के दिन करने के है इसके अलावा अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते है तो मंगलवार को हनुमान जी को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। कुछ ही दिन में जीवन से कर्ज समेत सारी समस्‍याएं दूर हो जाएंगी।

– घर में अक्‍सर झगड़े होते हों तो मंगलवार या शनिवार को सवा किलो गुड़ जमीन में गाड़ दें। ऐसा करने से घर में कलह खत्‍म होगी और लोगों में आपस में प्रेम बढ़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?