न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा: जब भक्त घुश्मा की अडिग श्रद्धा ने भगवान शिव को कर दिया प्रकट

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा भगवान शिव की परम भक्त घुश्मा की अडिग श्रद्धा से जुड़ी है। यह मंदिर संतान सुख की कामना को पूर्ण करने वाला माना जाता है। पढ़ें इसकी संपूर्ण और भावुक कथा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 1:01:26

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा: जब भक्त घुश्मा की अडिग श्रद्धा ने भगवान शिव को कर दिया प्रकट

सावन का महीना, जो 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, भगवान शिव के भक्तों के लिए केवल एक पंचांग तिथि नहीं, बल्कि आस्था और प्रेम का पर्व है। इस महीने में जब कांवड़िए दूर-दराज से शिवालयों में जल चढ़ाने निकलते हैं, तो हर कदम पर उनकी श्रद्धा झलकती है। इसी पुण्य अवसर पर बात करते हैं भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से अंतिम और अत्यंत पवित्र घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की, जिसकी कथा न सिर्फ अद्भुत है, बल्कि हर भक्त को आस्था की गहराई में डुबो देती है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के वेरुल गांव में स्थित इस मंदिर को घुश्मेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कथा भगवान शिव की परम भक्त घुश्मा से जुड़ी हुई है। मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन मात्र से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की अनोखी कथा

शिवपुराण में वर्णित कथा के अनुसार, देवगिरि पर्वत के पास, एक धर्मपरायण ब्राह्मण सुधर्मा अपनी पत्नी सुदेहा के साथ रहते थे। संतान सुख न होने के कारण पड़ोसियों के तानों से आहत सुदेहा ने अपने पति का विवाह अपनी छोटी बहन घुश्मा से करवा दिया। घुश्मा भगवान शिव की अनन्य भक्त थीं। वे प्रतिदिन 101 पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करतीं और उन्हें समीप स्थित सरोवर में विसर्जित कर देती थीं।

भगवान शिव की कृपा से घुश्मा को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिससे पूरा परिवार आनंदित हुआ। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, सुदेहा के मन में जलन घर कर गई। उसे लगा कि सुधर्मा का स्नेह अब उसकी बहन की ओर झुक गया है। इस सौतिया डाह में वह इतनी अंधी हो गई कि उसने घुश्मा के पुत्र की हत्या कर शव को सरोवर में फेंक दिया।

घुश्मा की भक्ति और धैर्य ने रच दिया इतिहास

सुबह जब बहू ने अपने पति की रक्तरंजित शैय्या देखी, तो रोती हुई दोनों सासों को बुलाया। सुदेहा ने विलाप करना शुरू किया, लेकिन दूसरी ओर, घुश्मा शिव पूजन में लीन थीं। उन्होंने घर के मातम, रोते-बिलखते परिजन और पुत्र के शव को देखकर भी अपने मन को विचलित नहीं होने दिया। वह उसी श्रद्धा और शांति से पूजा करती रहीं।

फिर जैसे ही उन्होंने रोज की भांति शिवलिंगों का विसर्जन किया, पीछे से किसी ने पुकारा – "माँ!" ये आवाज उनके मृत समझे गए पुत्र की थी। पूरा परिवार स्तब्ध था। घुश्मा ने इस चमत्कार को भी भोलेनाथ की इच्छा मानकर नतमस्तक हो प्रार्थना की।

भगवान शिव का प्रकट होना और घुश्मा को दिया वरदान

आकाशवाणी हुई – "हे घुश्मा! तेरी सौत सुदेहा दुष्टा है, उसने तेरे पुत्र को मारा है, अब मैं उसका विनाश करूंगा।" लेकिन घुश्मा ने स्तुति करते हुए कहा – "प्रभु! मेरी बहन को क्षमा करें, उसकी बुद्धि निर्मल कर दें। आपके दर्शन मात्र से ही पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे भी इस पुण्य का लाभ मिले।"

शिव प्रसन्न हुए और प्रकट होकर बोले – "हे घुश्मा! मैं तुम्हारी भक्ति से अत्यंत प्रसन्न हूं। आज से इस स्थान पर मैं घृष्णेश्वर के नाम से वास करूंगा। यह सरोवर शिवलिंगों का आलय कहलाएगा और तुम्हारे नाम से अमर रहेगा।"

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से प्राप्त होते हैं अद्भुत फल

शिवपुराण के अनुसार, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से भक्त सभी पापों से मुक्त हो जाता है। उसे जीवन में भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से, जो भी भक्त यहां संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर आता है, उसकी कामना भगवान शिव अवश्य पूरी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर