न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन से जुड़ी कई घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

शकुन शास्‍त्र में भोजन से जुड़ी भी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन से जुड़े ऐसे ही संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Oct 2022 9:35:45

भोजन से जुड़ी कई घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

हर व्यक्ति की अपनी दिनचर्या होती हैं जिसमें एक आम काम हैं भोजन जिसे सभी ग्रहण करते हैं। शरीर की ऊर्जा के लिए भोजन बहुत जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन के दौरान घटित होने वाली कुछ घटनाएं शुभ-अशुभ संकेत देती हैं। शकुन शास्त्र में बताया गया है कि जीवन में कई तरह की घटनाएं घटती रहती हैं जो कि भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत देती है। शकुन शास्‍त्र में भोजन से जुड़ी भी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन से जुड़े ऐसे ही संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

भोजन करते वक्त कुत्ते का आना

शकुन शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय यदि कुत्ता आ जाए तो इसे अपशकुन माना जाता है। हालांकि कुत्ता पालतू है तो ज्यादा नहीं सोचें। कुत्ता यदि पूंछ उठाकर सिर को हिलाता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए। यदि आप ऐसा भोजन करते हैं तो इससे शारीरिक परेशानी हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,food signs

बार-बार हाथ से भोजन गिरना

यदि आप किसी व्यक्ति को खाना परोस रहे हैं और बार-बार खाने की प्लेट आपके हाथों से छूट रही है या कोई व्यंजन बार-बार आपके हाथ से गिर रहा है। तो इसे अपशकुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में घर पर दरिद्रता का वास होने वाला है। दूसरी बात, हाथ से बार-बार भोजन गिरने का संकेत ये भी हो सकता है कि आप भोजन करते वक्त एकाग्र नहीं हो पा रहे, या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है जिसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

भोजन के दौरान छिपकली देखना

खाना खाने के दौरान अगर आप छिपकली को देख लेते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर आपने नया घर लिया है और घर में कदम रखते ही मरी हुई छिपकली दिख जाती है तो यह बहुत बड़ा अपशकुन है। इसका अर्थ है कि उस घर में नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है जो घर में रहने वाले व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित करेगी। उस घर में तबीयत के बिगड़ने का सिलसिला लगातार बना रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,food signs

भोजन में बाल मिलना

भोजन में बार-बार बाल का निकलना अपशकुन माना जाता है। हालांकि, ये घटना कभी-कभी हो तो इसे नजरअंदाज किया जाता सकता है। लेकिन बार-बार ऐसी घटना को धन हानि और किसी बड़े संकट का संकेत माना जाता है। इसलिए अगर आपके साथ ऐसी घटना बार-बार हो रही है तो इसे लेकर सचेत रहें। खाने में बाल निकलना अशुभ है, साथ ही ऐसा किसी व्‍यक्ति के साथ-साथ बार-बार होना बिगड़े राहु का भी संकेत है। यह बताता है कि जातक पर राहु का बुरा असर है। खराब राहु कई तरह के नुकसान कराता है। यह जातक को धन हानि कराता है। उसकी आर्थिक तरक्‍की में बाधा डालता है। फिजूलखर्ची बढ़ाता है। बेवजह नुकसान कराता है। कह सकते हैं कि यह किसी भी स्थिति में व्‍यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रुकने देता है। खराब राहु के कारण व्‍यक्ति का व्‍यवहार और आचरण बिगड़ जाता है। वह बात-बात पर गुस्‍सा करता है, चिड़चिड़ाता है, कड़वा बोलता है। नशा, बुरी संगत, अपराधिक गतिविधियों में पड़ जाता है।

सपने में भोजन से जुड़े संकेत

सपने में खुद को खाना खाते हुए देखने से व्‍यक्ति की कोई शारीरिक समस्‍या जल्‍द ही ठीक हो जाती है। सपने में खुद को खाना बनाते हुए देखने का मतलब है कि आपको जल्‍द ही कोई अच्‍छी खबर मिलने वाली है। सपने में किसी पार्टी में खुद को लजीज खाना खाते हुए देखने का मलतब है कि आपको जल्‍द ही ढेर सारा पैसा मिलने वाला है। सपने में खुद को खाना परोसते हुए देखने का मतलब है कि जल्‍द ही आपके हाथों कोई सेवा कार्य होने वाला है। साथ ही यह काम आपके लिए बेहद लाभकारी भी साबित होगा। सपने में ढेर सारा चावल देखना शुभ होता है। इसके अलावा खुद को चावल खाते हुए देखना भी शुभ समाचार मिलने का संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?