न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणेश उत्सव 2025: विसर्जन से पहले चूहे का दिखना माना जाता है बड़ा शुभ संकेत

णपति का वाहन चूहा है, इसलिए गणेश उत्सव के दौरान चूहे का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह संकेत है कि भगवान गणेश स्वयं अपने वाहन के माध्यम से भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 11:17:16

गणेश उत्सव 2025: विसर्जन से पहले चूहे का दिखना माना जाता है बड़ा शुभ संकेत

गणेश उत्सव का पर्व हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों ने घरों और पंडालों में विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा की स्थापना की थी। दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन 6 सितंबर को गणेश विसर्जन के साथ होगा। परंपरा के अनुसार, भक्त अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार डेढ़, तीन, पांच, सात या दस दिनों तक गणपति बप्पा को घर में विराजित कर सकते हैं और फिर विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं।

चूहे का दिखना क्यों है खास?

सनातन परंपरा में यह माना जाता है कि किसी भी वस्तु या प्राणी का अचानक दिखना मात्र संयोग नहीं होता, बल्कि उसके पीछे कोई न कोई संकेत छिपा होता है। चूंकि गणपति का वाहन चूहा है, इसलिए गणेश उत्सव के दौरान चूहे का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह संकेत है कि भगवान गणेश स्वयं अपने वाहन के माध्यम से भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। ऐसा होना जीवन में आने वाली बाधाओं के दूर होने और सुख-समृद्धि की प्राप्ति का प्रतीक है।

सफेद चूहे का दिखना और भी शुभ

अगर गणेश उत्सव के दौरान किसी को सफेद चूहा दिखाई दे, तो इसे और भी मंगलकारी माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे और कठिनाइयों का अंत होगा। सफेद चूहे को शांति, सौभाग्य और उन्नति का द्योतक समझा जाता है।

घर से बाहर जाता चूहा

यदि उत्सव के दौरान घर में चूहा दिखाई दे और वह बाहर की ओर जाता हुआ दिखे, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि चूहा घर की सारी परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा अपने साथ लेकर चला जाता है और पीछे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद छोड़ जाता है। हालांकि कुछ लोग चूहे को अशुभ मानते हैं, लेकिन गणेश उत्सव के समय इसकी उपस्थिति को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है।

दिशा का भी होता है महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार, चूहे का किस दिशा में जाना भी विशेष मायने रखता है। अगर वह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर जाता है तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा होना परिवार की उन्नति, कार्यों में सफलता और घर में शांति का प्रतीक है।

गणेश उत्सव केवल पूजा का पर्व ही नहीं बल्कि यह विश्वास और आस्था से जुड़ा हुआ अनुभव है। इस दौरान आने वाले छोटे-से-छोटे संकेत भी भक्तों के लिए प्रेरणा और आशा का संदेश लेकर आते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन