न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हो गया गणेश उत्सव, विघ्नों को हरने वाले गणपति के आशीर्वाद से घर में आएगी संतान, करें यह उपाय

हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो गणपति बप्पा की कृपा दिलाते हैं और जीवन की समस्याओं का अंत करते हुए घर में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Sep 2024 8:08:23

शुरू हो गया गणेश उत्सव, विघ्नों को हरने वाले गणपति के आशीर्वाद से घर में आएगी संतान, करें यह उपाय

गणेशोत्सव की शुरुआत आज यानी 7 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। यह पर्व 10 दिन तक चलता है। इसका समापन अनंत चतुर्दशी तिथि पर होता है। यह तो हम सभी जानते है कि गणपति जी को विघ्नहर्ता कहा जाता हैं जो भक्तों की सभी परेशानियों का अंत करते हैं। खासतौर से बप्पा के आशीर्वाद से घर में संतान-सुख का आशीर्वाद मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो गणपति बप्पा की कृपा दिलाते हैं और जीवन की समस्याओं का अंत करते हुए घर में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

इन बातों का रखें ध्यान

- भगवान गणेश जी की कृपा पाने के लिए पूजा के दिनों में सात्विक भोजन खाएं।
- मन में किसी के लिए भी कोई बुरा विचार ना लाएं।
- घर का माहौल पॉजीटिव व खुशनुमा रखें।
- बप्पा की पूजा के लिए दीप, चावल, दूर्वा, रोली, मोली, जल का पात्र व मोदक, गणपति स्तोत्र की पुस्तक, लड्डू, लाल या पीले रंग का आसन आदि पहले से लाकर रखें।

ganesh chaturthi 2024,remedies for grace of lord ganesha,ganesh chaturthi remedies for blessings,spiritual remedies for ganesh chaturthi,how to gain grace of ganesha,ganesh chaturthi 2024 rituals,lord ganesha blessings remedies,ways to seek blessings from ganesha,remedies for prosperity ganesh chaturthi,ganesh chaturthi pooja for grace,spiritual practices for ganesh chaturthi 2024,how to attract blessings of ganesha,ganesh chaturthi remedies for success,lord ganesha grace in 2024,ganesh chaturthi prayers for divine grace

संतान प्राप्ति के लिए

बुधवार का दिन गणपति बप्पा का माना जाता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर साफ कपड़े पहनें। अब पूजा स्थल में लाल या पीला आसन बिछाकर पूर्व दिश की तरह मुंह करके बैठे। अब दीपक जलाकर बप्पा को फूल, फल आदि पूजा का सामान अर्पित करें। इसके बाद संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करके 108 बार 'ॐ उमापुत्राय नमः' मंत्र का जाप करें। पूजा समाप्त होने पर फलों को काटकर बच्चों को बांट दें। इसतरह गणेश जी की पूजा हर बुधवार को करें। बप्पा की कृपा होने पर गणपति जी को 108 लड्डू का भोग लगाएं। फिर इन लड्डूओं को गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद बच्चों को बांट दें।

मिलेगा मनचाहा साथी पाने के लिए

किसी भी महीने में शुक्लपक्ष के बुधवार की शाम को सिंदूर से बप्पा का श्रृंगार करें। फिर उनके सामने घी का दीपक जलाकर पीले रंग चढ़ाएं। साथ ही 11-11 पीले फूल और मोदक अर्पित करें। उसके बाद पीले रंग के आसन पर बैठ जाएं और 3 माला बप्पा के 'ॐ विघ्नहर्त्रे नमः मंत्र' का जप करें।

अपना घर बनाने की इच्छा होने पर करें यह उपाय

बुधवार की सुबह घर के पूजा स्थल मंदिर में जाकर बप्पा को लाल गुलाब से बनी फूलों की माला चढ़ाएं। उसके बाद लाल रंग के फल, वस्त्र और तांबे का एक सिक्का गणेश जी को अर्पित करें। अब 5 माला बप्पा के 'ॐ सर्वसौख्यप्रदाय नमः' मंत्र का जप करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको जाप रुद्राक्ष या लाल चंदन की माला से ही करना है। इसके बाद एक सिक्का लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। इससे आप पर जल्दी ही बप्पा की कृपा होगी।

दूर होगी आर्थिक तंगी

आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान करके गणेश जी की पूजा करें। बप्पा के मस्तक पर तिलक लगाएं। उसके बाद उसी तिलक को अपने माथे पर लगा लें। लगातार हर बुधवार को यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत