न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2022 : इस बार बन रहे ये शुभ संयोग, जानें मूर्ती स्थापना के नियम

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता हैं जो कि गणपति जी को समर्पित होता है और इस दिन घरों में उनकी स्थापना की जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 9:33:17

Ganesh Chaturthi 2022 : इस बार बन रहे ये शुभ संयोग, जानें मूर्ती स्थापना के नियम

हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता हैं जो कि गणपति जी को समर्पित होता है और इस दिन घरों में उनकी स्थापना की जाती हैं। 10 दिनों तक लगातार पूजा करने के बाद अनन्त चतुर्दशी के दिनन गणपति जी का विसर्जन कर दिया जाता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। इन दिनों भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण हो जाती हैं। इस बार गणेश चतुर्थी के दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, ये शुभ फलदायी साबित होंगे। इसी के साथ मूर्ती स्थापना से जुड़ी जरूरी जानकारी भी जानें।

बुधवार के दिन पड़ रही गणेश चतुर्थी

गणेश पुराण में बताया गया है कि गणेशजी का जन्म भाद्र शुक्ल चतुर्थी के दिन दोपहर के समय हुआ था। जिस दिन गणेशजी का जन्म हुआ था उस दिन बुधवार था। अबकी बार भी कुछ ऐसा संयोग बना है कि भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि दोपहर के समय बुधवार को रहेगी। ऐसा संयोग इसलिए बना है क्योंकि चतुर्थी तिथि मंगलवार 30 अगस्त को दिन में 3 बजकर 34 मिनट से लग जा रही है और अगले दिन यानी 31 अगस्त को दिन में 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 31 अगस्त को उदया कालीन चतुर्थी तिथि और मध्याह्न व्यापिनी चतुर्थी तिथि होने से इसी दिन विनायक चतुर्थी का व्रत पूजन सर्वमान्य होगा। धार्मिक दृष्टि से यह बहुत ही शुभ संयोग है। इस शुभ संयोग में गणेशजी की पूजा अर्चना करना भक्तों के लिए बेहद कल्याणकारी होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi 2022,lord ganesha

गणेश चतुर्थी पर रवियोग का शुभ संयोग

गणेश चतुर्थी 31 अगस्त के दिन अबकी बार रवियोग भी उपस्थित रहेगा जैसा कि 10 साल पहले भी था। इसे योग को आप सोने पर सुहागा कह सकते हैं क्योंकि गणेशजी का आगमन तो यूं भी सभी विघ्नों को दूर करता है उस पर रवियोग का भी होना और भी शुभ है क्योंकि रवियोग को भी अशुभ योगों के प्रभाव को नष्ट करने वाला माना गया है।

गणेश चतुर्थी पर ग्रह गोचर का संयोग

अबकी बार गणेश चतुर्थी के दिन दोपहर तक चंद्रमा बुध की राशि कन्या में होंगे। शुक्र इसी दिन राशि बदलकर सिंह में आएंगे और सूर्य के साथ मिलेंगे। यानी इसी दिन शुक्र संक्रांति होगी। गुरु अपनी राशि मीन में होंगे। शनि अपनी राशि मकर में। सूर्य अपनी राशि सिंह में। बुध अपनी राशि कन्या में होंगे। यानी इस दिन चार ग्रह अपनी राशि में होंगे। ग्रह नक्षत्रों का यह संयोग भी भक्तों के लिए शुभ फलदायी रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi 2022,lord ganesha

इस दिशा में करें गणेशजी की मूर्ति की स्थापना

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करना अच्छा माना जाता है। याद रखें, घर में रखी सभी गणेशजी की तस्वीरें उत्तर दिशा में होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान शिवजी, जो गणेशजी के पिता हैं, इस दिशा में वास करते हैं। अगर आप घर में भगवान गणेश की प्रतिमा लगा रहे हैं, तो उसका मुख घर के मुख्य द्वार की ओर होना चाहिए। गणेश जी की मूर्ति को दक्षिण दिशा में न रखें।

ऐसी जगहों पर न रखें गणेशजी की मूर्ति

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार गणेश मूर्ति को बेडरूम, गैरेज या लॉन्ड्री एरिया में नहीं रखना चाहिए। इसे सीढ़ियों के नीचे या बाथरूम के पास भी नहीं रखना चाहिए। चूंकि गैरेज या कार पार्किंग क्षेत्र को खाली क्षेत्र माना जाता है, इसलिए घर के इस हिस्से में किसी देवता को रखना अशुभ होता है। साथ ही, सीढ़ियों के नीचे बहुत सारी नकारात्मक ऊर्जाएं होती हैं जो किसी भी वस्तु को रखने के लिए उपयुक्त नहीं होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?