न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी खुशहाली

आज इस कड़ी में हम आपको शास्‍त्रों में बताई गई उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दान से धन संपत्ति में वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली का आगमन होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 7:40:33

मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें इन चीजों का दान, जीवन में आएगी खुशहाली

आज शुक्रवार हैं जिसे हिन्दू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्‍मी को समर्पित माना गया हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है जिनके आशीर्वाद से जीवन की तंगहाली दूर होती हैं। शुक्रवार के दिन सिर्फ पूजा का ही नहीं बल्कि दान-पुण्य का भी काफी महत्व बताया गया है। जिससे मातारानी का आशीर्वाद तो मिलता ही हैं, साथ में ग्रहों की दशा में भी सुधार होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शास्‍त्रों में बताई गई उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दान से धन संपत्ति में वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह शुक्रवार का दिन आपका जीवन सवार सकता हैं...

लाल चूड़‍ियों का दान

शुक्रवार को किसी गरीब जरूरतमंद सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान, लाल चूड़ी, लाल साड़ी, सिंदूर आदि का दान करने से मां लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्‍न होती हैं। ऐसा करने से आपके जीवन से सभी प्रकार की बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं और संपत्ति में वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,friday remedies,maa laxmi

खाने की इन चीजों का दान करें

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी के साथ-साथ शुक्र ग्रह के लिए भी खास माना गया है। इस दिन छोटे बच्‍चों को या फिर कन्‍याओं को सफेद मिष्‍ठान खिलाई जाए और जरूरतमंदों को सफेद अन्‍न का किया जाए तो कुंडली से आपके शुक्र से संबंधित सभी ग्रह दोष समाप्‍त होते हैं। आपके दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्‍मी भी आपसे खुश होती हैं।

इन वस्‍तुओं के दान से बढ़ता है धन

शुक्रवार को नमक, चीनी और दही का दान करने से सुख समृद्धि आपके घर का रास्‍ता देख लेती है। इस प्रकार के दान से शुक्र संबंधी दोष समाप्‍त होते हैं और आपके घर के सभी सदस्‍यों में आपसी प्रेम बढ़ता है। इस कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाकर खीर खिलाने से आपके कोष में वृद्धि होती है।

इन चीजों के दान से जगाए सोया हुआ भाग्य

शुक्रवार के दिन पुरानी किताबें या पुराने जूते किसी गरीब को दान करने से सोया हुआ भाग्य जगाया जा सकता है। शुक्रवार के दिन पुराने फर्नीचर और बर्तन किसी जरूरतमंद को देने से आपके घर में कभी किसी समान की कोई कमी नहीं रहेगी। लक्ष्मी जी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।

शुक्रवार को अपनों को दें ये चीजें

शुक्रवार के दिन घर की बहन, बेटियों और मौसियों को रेशमी कपड़े भेंट स्‍वरूप देने से आपके घर की सुख शांति बढ़ती है और आपके घर में हर प्रकार की वृद्धि होती है। आपके दांपत्‍य संबंधों में खुशहाली बढ़ती है और सदैव जीवन से सभी प्रकार की समस्‍याओं का अंत होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,friday remedies,maa laxmi

शुक्रवार को जरूर करें यह काम

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्‍मी के प्रिय श्रीयंत्र को गाय के दूध से नहलाएं और फिर इस दूध को पूजाघर के साथ-साथ पूरे घर में छिड़कें। उस स्‍थान पर जरूर छिड़कें जहां आपकी धन की अलमारी रखी हो। ऐसा करने से जहां आपके घर पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है तो वहीं समृद्धि भी बढ़ती है।

ना करें तामसिक भोजन

शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली या मदीरा का सेवन ना करें। साथ ही इस दिन किसी भी तरह के जीव-जन्तु को किसी भी तरह का कष्ट ना पहुंचाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

ना करें किसी नारी का अपमान

ऋगवेद में उल्लेखित है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वहां कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। कभी भी आप किसी नारी का अपमान ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।

मन में ना लाएं गलत विचार

चोरी, लड़ाई या किसी के लिए मन में गलत विचार लाना भी सही नहीं माना जाता। शुक्रवार के दिन किसी से झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने से भी लक्ष्मी जी नाराज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?