न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये 7 काम

आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करेंगे और आपके जीवन में बरकत लेकर आएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 7:13:56

धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये 7 काम

आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि शास्‍त्रों के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्‍मी को समर्पित होता है। आज के दिन मां लक्ष्मी प्रसन्‍न मुद्रा में होती हैं जो भक्तों को आशीर्वाद देते हुए उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। ऐसे में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने का सबसे उचित दिन हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय कर अपने जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों का निवारण किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो धन की देवी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करेंगे और आपके जीवन में बरकत लेकर आएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पीले चावल का उपाय

शुक्रवार के दिन एक कटोरी में गंगाजल और हल्दी/केसर डालें। फिर इसमें 21 साबुत चावल के दानें डाल दें। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करें और फिर चावल को लाल कपड़े या पोटली में लपेटकर पर्स में रख लें। यह पोटली आपके लिए मनी मैग्नेट की तरह काम करेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,friday remedies,maa laxmi

हल्‍दी का उपाय

पूजा में हल्‍दी का प्रयोग करना सबसे शुभ माना जाता है और कहते हैं कि गुरुवार के अलावा शुक्रवार की पूजा में भी हल्‍दी जरूर शामिल करें। इसके अलावा सुबह स्‍नान करने के बाद मुख्‍य द्वार को अच्‍छे से साफ-सुथरा कर लें और उसके बाद दोनों ओर हल्‍दी मिश्रित जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से न सिर्फ वह स्‍थान पवित्र होता है बल्कि मां लक्ष्‍मी भी आपके घर में आती हैं।

गंगाजल का उपाय

धार्मिक दृष्टि से गंगाजल का प्रयोग करना बेहद शुभ माना गया है। शुक्रवार की सुबह स्‍नान करने के बाद पूरे घर में घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। ध्‍यान रखें कि पहले पूरे घर की झाड़ू लगा लें और फिर यह कार्य करें। ऐसा करने से आपके घर का वातावरण पवित्र होने के साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो भी बढ़ता है और मां लक्ष्‍मी भी पधारती हैं।

कन्‍याओं को दें ये वस्‍तुएं

सुबह स्‍नान करके पूजापाठ करने के बाद कम से कम 5 कन्‍याओं को आदरपूर्वक घर में बुलाकर बैठाएं और फिर उन्‍हें लाल चुनरी और नारियल उपहारस्‍वरूप दें। साथ कन्‍याओं को मिष्‍ठान खिलाकर और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्‍हें प्रेमपूर्वक विदा करें। मन ही मन मां लक्ष्‍मी से प्रार्थना करें कि वह जल्‍द ही आपके घर में पधारें।

astrology tips,astrology tips in hindi,friday remedies,maa laxmi

पूजा के वक्‍त श्रीसूक्‍त का पाठ करें

शाम को गोधूलि बेला के वक्‍त मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और उसके बाद श्रीसूक्‍त का पाठ करें और इसके साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ करने से भी मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर सुखी व संपन्‍न रहने का आशीर्वाद देती हैं।

पर्स में रखें ये चीजें

शुक्रवार वाले दिन स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में 2 हरी इलायची जरूर रखें और फिर उसे पर्स में रखें। इससे पर्स में बरकत बनी रहेगी। मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि पर्स में बरकत रहे तो इसे भी पर्स में रखें।

जरूरतमंद को भोजन करवाएं

मां लक्ष्‍मी को ऐसे लोग बेहद प्रिय होते हैं जो समाज के पिछड़े लोगों की सेवा करते हैं। शुक्रवार के दिन कम से कम एक जरूरतमंद व्‍यक्ति को घर में भोजन जरूर करवाएं और यथासंभव आर्थिक मदद करके ही उन्‍हें विदा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?