न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि के साथ इस अक्टूबर महीने में हैं कई व्रत-त्यौहार, जानें इनके बारे में

इस महीने में नवरात्रि का पावन पर्व हैं जिसका सभी को इन्तजार रहता हैं। तो आइये जानते हैं इसके साथ इस महीने और कौनसे त्यौहार हैं जो मुख्य रूप से मनाए जाने हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 9:37:12

नवरात्रि के साथ इस अक्टूबर महीने में हैं कई व्रत-त्यौहार, जानें इनके बारे में

अक्टूबर का महीना पितृ पक्ष के साथ शुरू हो चुका हैं और इस महीने में कई व्रत-त्यौहार आने वाले हैं। वैसे तो हमारे देश में हर दिन कोई ना कोई व्रत-त्यौहार होता ही हैं जिन्हें पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता हैं। खासतौर से इस महीने में नवरात्रि का पावन पर्व हैं जिसका सभी को इन्तजार रहता हैं। तो आइये जानते हैं इसके साथ इस महीने और कौनसे त्यौहार हैं जो मुख्य रूप से मनाए जाने हैं।

2 अक्‍टूबर 2021 इंदिरा एकादशी

इंदिरा एकादशी इस बार 2 अक्‍टूबर को पड़ रही है। यह ति‍थ‍ि अत्‍यंत व‍िशेष है क्‍योंक‍ि यह एकादशी पितृपक्ष में आती है। मान्यता है कि यदि कोई पूर्वज जाने-अंजाने हुए अपने पाप कर्मों के कारण यमराज के पास अपने कर्मों का दंड भोग रहे हैं तो इस एकादशी पर विधिपूर्वक व्रत कर इसके पुण्य को उनके नाम पर दान कर दिया जाए तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है।

4 अक्‍टूबर 2021 प्रदोष व्रत

प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है। सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोम व्रत कहा जाएगा। जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा करता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस बार यह व्रत सोमवार 4 अक्‍टूबर को पड़ रहा है। इसी द‍िन मासिक शिवरात्रि भी है।

astrology tips,astrology tips in hindi,october 2021festivals

6 अक्‍टूबर 2021 सर्वपितृ अमावस्या

सनातन धर्म में श्राद्ध का व‍िशेष महत्‍व है। लेक‍िन अगर क‍िसी को अपने प‍ितरों की पुण्‍य त‍िथ‍ि याद न हो तो इस स्थिति में सर्व प‍ितृ श्राद्ध अमावस्‍या के द‍िन उन प‍ितरों का श्राद्ध क‍िया जा सकता है। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन श्राद्ध क‍िए जाने से प‍ितरों की आत्‍मा को शांत‍ि म‍िलती है। इस बार यह त‍िथ‍ि 6 अक्‍टूबर को है।

7 अक्‍टूबर 2021 शारदीय नवरात्र प्रारंभ

शारदीय नवरात्रि मां नवदुर्गा जी की उपासना का पर्व हर साल यह पावन पर्व श्राद्ध खत्म होते ही शुरू हो जाता है। इस बार नवरा‍त्र शुरू होने की त‍िथ‍ि 7 अक्‍टूबर है।

9 अक्टूबर 2021 विनायक गणेश चतुर्थी

सनातन धर्म में नवरात्र के दौरान पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बप्‍पा की पूजा के ल‍िए अत्‍यंत व‍िशेष माना गया है। इस बार यह त‍िथ‍ि 9 अक्‍टूबर को है।

13 अक्‍टूबर 2021 दुर्गा अष्टमी

नवरात्र में अष्‍टमी का व‍िशेष महत्‍व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी पर नौ कन्याओं का पूजन करते हुए इन्हें भोजन करवाया जाता है। इस बार यह त‍िथ‍ि 13 अक्‍टूबर को पड़ रही है।

14 अक्‍टूबर 2021 महानवमी

अष्‍टमी की ही तरह महानवमी तिथि का भी व‍िशेष महत्‍व है। इस द‍िन मां भगवती नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इसके साथ ही इस दिन हवन-कन्‍या पूजन करके माता को व‍िदाई दी हजाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,october 2021festivals

15 अक्‍टूबर 2021 दशहरा

सनातन धर्म में दशहरा यानी क‍ि विजयदशमी पर्व का अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। इस द‍िन भगवान राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्ति की थी। इसके अलावा इस दिन पर मां दुर्गा ने दैस्य महिषासुर का वध भी किया था। इस बार यह त‍िथ‍ि 15 अक्‍टूबर को पड़ रही है। इसी द‍िन बुद्ध जयंती भी मनाई जाएगी।

16 अक्‍टूबर 2021 पापांकुशा एकादशी

ह‍िंदु धर्म में पापांकुशा एकादशी का व‍िशेष महत्‍व है। इस द‍िन भगवान व‍िष्‍णु की पूजा की जाती है। पाप रूपी हाथी को पुण्य रूपी अंकुश से भेदने के कारण ही इस एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

19 अक्‍टूबर 2021 शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा को ही कोजागर पूर्णिमा कहा जाता है। मान्‍यता है क‍ि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन चांद की रोशनी में अमृत बरसता है। कहते हैं क‍ि इस द‍िन चंद्रमा की रोशनी में पूरी रात खीर रखकर दूसरे द‍िन उसका सेवन किया जाए तो सेहत अच्‍छी रहती है। इस बार यह त‍िथ‍ि 19 अक्‍टूबर को पड़ रही है।

24 अक्‍टूबर 2021 करवा चौथ

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि त‍िथ‍ि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत रखते हुए अपने करती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं। इस बार यह त‍िथ‍ि 24 अक्‍टूबर को पड़ रही है।

28 अक्‍टूबर 2021 अहोई अष्टमी

अहाई अष्‍टमी का व्रत करवा चौथ से चार दिन बाद और दीपावली से 8 दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना पूर्ति के लिए माता अहोई की पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार यह त‍िथ‍ि 28 अक्‍टूबर को पड़ रही है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?