न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Feast of the Seven Fishes: सात मछलियों के भोज की कहानी और क्रिसमस से जुड़ाव

Feast of the Seven Fishes की परंपरा के बारे में जानें, जो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इतालवी और इतालवी-अमेरिकी समुदायों में मनाई जाती है। सात मछलियों के इस विशेष भोज का इतिहास, उत्पत्ति और क्रिसमस से जुड़ा महत्व पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Dec 2025 5:13:12

Feast of the Seven Fishes: सात मछलियों के भोज की कहानी और क्रिसमस से जुड़ाव

25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है, जिसे प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि, बाइबल में कहीं भी 25 दिसंबर को यीशु के जन्म का उल्लेख नहीं मिलता। इतिहासकारों के अनुसार, यीशु के जीवनकाल में यह पर्व मनाया नहीं जाता था।

आज क्रिसमस को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कुछ जगहों पर तो इसका जश्न कई दिन पहले शुरू हो जाता है। ईसाई समुदाय इसे नए साल के स्वागत जैसा उत्सव मानते हैं। क्रिसमस का उद्देश्य केवल जश्न तक सीमित नहीं है; यह पर्व शांति, सद्भावना और करुणा का संदेश फैलाता है। इस त्योहार से जुड़ी कई परंपराओं में एक खास परंपरा है—सात मछलियों का भोज, जिसे Feast of the Seven Fishes कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके इतिहास और क्रिसमस से जुड़े अर्थ के बारे में।

Feast of the Seven Fishes क्या है?

क्रिसमस की पूर्व संध्या यानी 24 दिसंबर की रात को कई जगह अलग-अलग परंपराओं के साथ उत्सव मनाया जाता है। खासतौर पर इटली और इतालवी-अमेरिकी समुदायों में इस रात को Feast of the Seven Fishes यानी सात मछलियों का भोज आयोजित किया जाता है। इसे इतालवी में La Vigilia (ला विझीलिया) भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे फिश डिनर या विजिल भी कहते हैं।

हालांकि नाम में सात मछलियों का उल्लेख है, परंपरा में यह जरूरी नहीं कि बिल्कुल सात ही मछलियों का सेवन हो। कई परिवारों में 3, 11 या 13, या किसी भी विषम संख्या में मछली के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसमें कोई निश्चित मैनू तय नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक और क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार बदलता रहता है।

Feast of the Seven Fishes की उत्पत्ति

इस परंपरा की जड़ें इटली के दक्षिणी हिस्से में मानी जाती हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। 1861 से पहले, इटली विभिन्न राज्यों में बंटा हुआ था, जिसमें दक्षिणी क्षेत्र सबसे गरीब और संसाधनहीन था। जब नई एकीकृत सरकार ने अधिकांश संसाधन उत्तर इटली को आवंटित कर दिए, तो दक्षिणी क्षेत्र में गरीबी और अपराध बढ़ गया।

हालांकि, समुद्र के पास होने की वजह से मछलियों की कमी नहीं थी। यही कारण है कि स्थानीय लोग मछली पर आधारित भोजन को त्योहारों और विशेष अवसरों में शामिल करने लगे। समय के साथ, यह परंपरा विशेष भोज में विकसित हुई, जिसमें कई प्रकार की मछलियां शामिल की जाती थीं। 1900 के दशक की शुरुआत में इसे सात मछलियों के भोज के रूप में जाना गया।

अमेरिका में भी फैली यह परंपरा

गरीबी और रोजगार की तलाश में कई इतालवी लोग अमेरिका चले गए और अपने साथ इस परंपरा को भी ले गए। अमेरिका में इटालियन-अमेरिकियों के बीच यह पर्व तेजी से लोकप्रिय हुआ। आज भी कई परिवारों में क्रिसमस की पूर्व संध्या को यह विशेष भोज आयोजित किया जाता है, जो पारिवारिक मेल-जोल और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुका है। सात मछलियों का यह भोज न केवल स्वादिष्ट व्यंजनों का उत्सव है, बल्कि यह ईसाई समुदाय में परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और श्रद्धा का प्रतीक भी माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
परिसीमन विधेयक पर समर्थन मांगने पहुंची सरकार, राहुल गांधी ने रखी शर्त; बोले- 'पहले इस मुद्दे पर हो चर्चा'
परिसीमन विधेयक पर समर्थन मांगने पहुंची सरकार, राहुल गांधी ने रखी शर्त; बोले- 'पहले इस मुद्दे पर हो चर्चा'
'इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे, लेकिन आज कौन चुप है?' अमित शाह पर संजय राउत का तीखा हमला
'इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे, लेकिन आज कौन चुप है?' अमित शाह पर संजय राउत का तीखा हमला
परिसीमन बिल पर सरकार की तैयारी तेज, 16 से 18 अगस्त के बीच विशेष सत्र बुलाने की चर्चा; राहुल गांधी और किरेन रिजिजू की लंबी बैठक
परिसीमन बिल पर सरकार की तैयारी तेज, 16 से 18 अगस्त के बीच विशेष सत्र बुलाने की चर्चा; राहुल गांधी और किरेन रिजिजू की लंबी बैठक
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने की बैठक, सीएम सम्राट चौधरी समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद; जानिए क्या हुई
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने की बैठक, सीएम सम्राट चौधरी समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद; जानिए क्या हुई
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल लगाना है फायदेमंद, जानिए किस तेल का इस्तेमाल पहुंचा सकता है सबसे ज्यादा लाभ
आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल लगाना है फायदेमंद, जानिए किस तेल का इस्तेमाल पहुंचा सकता है सबसे ज्यादा लाभ
बच्चा हर वक्त मांगता है फोन? बस ये 1 सेटिंग ऑन करें, खुद ही हो जाएगा मोबाइल से दूर
बच्चा हर वक्त मांगता है फोन? बस ये 1 सेटिंग ऑन करें, खुद ही हो जाएगा मोबाइल से दूर
कम खर्च में करें गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग की सैर, IRCTC ने लॉन्च किया शानदार हिमालय टूर पैकेज
कम खर्च में करें गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग की सैर, IRCTC ने लॉन्च किया शानदार हिमालय टूर पैकेज
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी