न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी में हो रही है देरी? सावन में सोमवार को ज़रूर आज़माएं ये अचूक और सरल उपाय

सावन में शादी में देरी हो रही है? तो इस पावन महीने के सोमवार को करें ये आसान और अचूक उपाय। भोलेनाथ की कृपा से जल्द बनेंगे विवाह के योग और दूर होंगी सारी बाधाएं। जानिए क्या करें और क्या न करें सावन के सोमवार को।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 8:13:27

शादी में हो रही है देरी? सावन में सोमवार को ज़रूर आज़माएं ये अचूक और सरल उपाय

सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित माना गया है, और इस दौरान भोलेनाथ व माता पार्वती की विशेष पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। यही वह समय है जब श्रद्धा से किए गए व्रत और उपाय शीघ्र फल देने वाले माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपके विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, या बात बनते-बनते बिगड़ जाती है, तो सावन के सोमवार को कुछ आसान लेकिन बेहद असरदार उपाय अपनाकर आप अपना भाग्य संवार सकते हैं।

सावन में सोमवार का खास महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन वर्ष का पांचवां महीना होता है और यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव के उपासकों के लिए अत्यंत पावन होता है। खासकर सोमवार का व्रत भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अचूक माध्यम माना गया है। आइए जानें कि कैसे सावन सोमवार को किए गए ये उपाय आपके जीवन में विवाह की खुशखबरी ला सकते हैं।

सावन 2025: विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए करें ये उपाय

जलाभिषेक से मिलेगी कृपा: सावन के हर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसमें गंगाजल, दूध और दही का उपयोग करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

व्रत रखें पूरे श्रद्धा से: सावन में सोमवार का व्रत पूरी आस्था और मन से रखें। अपने विवाह की इच्छा भगवान शिव और माता पार्वती के सामने प्रकट करें। लगातार व्रत रखने से बहुत जल्दी शुभ समाचार मिल सकता है।

पूजन में हो माता-पार्वती का भी विशेष ध्यान: सिर्फ भोलेनाथ ही नहीं, माता पार्वती की भी श्रद्धापूर्वक पूजा करें। उन्हें सिंदूर और कुमकुम अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग पर 10 दिनों तक रोज इत्र अर्पित करें, इससे वातावरण भी सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

नारियल और मंत्र जाप का करें प्रयोग: सावन के सोमवार को शिवलिंग पर 5 नारियल चढ़ाएं और “ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः” मंत्र का जाप करें। यह उपाय खास तौर पर विवाह की जल्दी इच्छा रखने वालों के लिए बेहद प्रभावी बताया गया है।

कुंवारी कन्याएं ऐसे करें स्नान और जाप: जिन कन्याओं की शादी में विलंब हो रहा हो, वे सोमवार के दिन गंगाजल मिला हुआ जल एक बाल्टी में भरें और स्नान करें। इसके बाद शांत मन से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। यह सरल उपाय भी आपके जीवन में विवाह का संयोग ला सकता है।

लड़कों के लिए विशेष उपाय: यदि किसी युवक की शादी में कोई रुकावट है तो सावन सोमवार को शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें। यह उपाय विवाह योग को शीघ्र फलित करने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका