न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dussehra 2022 : इन उपायों से रातोंरात बदल जाएगी आपकी किस्मत, देखें आजमाकर

ज्योतिष शास्त्र में दशहरा का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है जहां बताए गए उपाय दशहरे के दिन करने से रातोंरात किस्मत बदल जाती हैं और हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। हम आपको यहां कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप खुद को भाग्यशाली बना सकते हैं। इससे आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 8:15:13

Dussehra 2022 : इन उपायों से रातोंरात बदल जाएगी आपकी किस्मत, देखें आजमाकर

आज दशहरे का त्योहार हैं जिसे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। साथ ही इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध कर सृष्टि को बचाया था। ज्योतिष शास्त्र में दशहरा का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है जहां बताए गए उपाय दशहरे के दिन करने से रातोंरात किस्मत बदल जाती हैं और हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। हम आपको यहां कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप खुद को भाग्यशाली बना सकते हैं। इससे आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे। आइये जानते हैं दशहरे पर किए जाने वाले इन उपायों के बारे में...

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय


कर्ज से हमेशा के लिए मुक्ति पाना चाहते हैं, तो नींबू को अपने सिर से 3 बार घुमाएं फिर उसे दो भागों में काट दें। इसके बाद नींबू के 1 भाग को बाईं तरफ और दूसरे भाग को दाईं ओर फेंक दें, यदि आप बिना किसी विध्न के यह काम पूरा कर लेते हैं, तो आपको जरूर फायदा होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,dussehra 2022,dussehra remedies

धन के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि, पैसा आपके जीवन में टिका रहे, तो आप दशहरा के दिन नींबू और लौंग का उपाय करें। आप दशहरा के दिन एक नींबू और 4 लौंग ले लें। ध्यान रखें कि, सभी लौंग साबुत नहीं चाहिए। इसके बाद आप दशहरा की रात में पूजा की जगह पर शुद्ध होकर बैठ जाएं और इस नींबू के अंदर चारों लौंग गाड़ दें। इसके बाद आप मां लक्ष्मी जी का ध्यान करें। मां लक्ष्मी जी के बीजमंत्र का 21 बार जाप करें। फिर ये सब करने के बाद आप सिद्ध नींबू को अपने घर में किसी एकांत स्थान पर रख दें। ऐसा करते ही आपके जीवन में इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। आप कुछ ही समय में धनवान बन सकते हैं।

मनोकामना पूर्ती का उपाय


दशहरे के दिन हनुमानजी को पान का बीड़ा खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं हनुमानजी को बीड़ा बहुत पसंद है। हनुमानजी को बीड़ा अर्पित करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और संकट भी दूर हो जाते हैं। हनुमानजी को बीड़ा अर्पित करते समय कहें कि हे भगवान, मैं आपको यह मीठा पान अर्पित कर रहा हूं, इस मीठे पान की तरह मेरे जीवन में भी मिठास भर दीजिए। इसके बाद 5 चमेली के तेल का दीपक जलाकर आरती करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,dussehra 2022,dussehra remedies

व्यापार लाभ हेतु उपाय

अगर लगातार घाटा हो रहा है तो दशहरे के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, अपनी सामर्थ्य अनुसार मिष्ठान्न लेकर आस-पास के किसी भी श्रीराम मंदिर में चढ़ा दें। तत्काल व्यापार में लाभ होने लगेगा।

सौभाग्य प्राप्ति के लिए उपाय


दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आप कानून संबंधी मामलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये उपाय बहुत उत्तम माना जाता है। साथ ही दशहरा के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक परेशानी से उभरने के लिए


एक नारियल पर चमेली तेल और सिंदूर से स्वास्तिक चिह्न बनाएं। लड्डू के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित कर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा, लेकिन ध्यान रहे कि स्वास्तिक बनाते समय स्वास्तिक चिन्ह की रेखाएं नीचे से ऊपर की ओर करते हुए बनाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका