न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं घर के मंदिर में रखी ये चीजें, हमेशा रखें इनका ध्यान

वास्तु के अनुसार मंदिर से जुड़ी कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखा जाता हैं तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मंदिर में मौजूद होना आपकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 7:57:43

आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं घर के मंदिर में रखी ये चीजें, हमेशा रखें इनका ध्यान

जब भी कभी घर की सबसे पवित्र और सकारात्मक जगह की बात की जाती हैं, तो घर के मंदिर का जिक्र होता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का पूजा स्थल वह महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जहां आप ईश्वर का ध्यान, प्रार्थना और पूजा-पाठ करते हैं और सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी पूजा घर में होती हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति का मन अशांत होता है तो वह पूजा स्थान या मंदिर में बैठकर मन की शांति की प्रार्थना करता है। घर का मंदिर आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार मंदिर से जुड़ी कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखा जाता हैं तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मंदिर में मौजूद होना आपकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम करता हैं। जितना जल्दी हो सकें यहां बताई जा रही चीजों को घर के मंदिर से बाहर कर दें।

खंडित चावल न रखें

पूजा रुम में खंडित चावल भी नहीं रखने चाहिए। यदि आपने मंदिर में ऐसे चावल रखें हैं तो उन्हें हटाकर साबुत चावल रख दें। मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवताओं को अखंडित चावल कभी भी नहीं चढ़ाने चाहिए।

न रखें
फटी हुई धार्मिक पुस्तके

घर में फटी हुई धार्मिक पुस्तकें भी कभी भी नहीं रखनी चाहिए। यदि कोई पुस्तक ऐसी है जो फट गई है तो उसे बहते पानी में प्रवाह दें।

vastu tips,vastu tips in hindi,home temple vastu tips

न रखें पुराने फूल

बहुत से लोग अपने पूजा रुम को रोजाना फूलों से सजाते हैं। भगवान की पूजा में फूलों को बहुत ही महत्व दिया जाता है। लेकिन बहुत से लोग फूलों का इस्तेमाल होने के बाद उन्हें घर के किसी कोने में रख देते हैं जो कि अच्छी आदत नहीं है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में सूखे फूल रखने से दरिद्रता आती है। इसके अलावा अकाल मृत्यु दोष और विवाह में परेशानी जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं।

भगवान के रौद्र रूप की तस्वीर

यदि आप अपने घर में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि अपने घर के मंदिर से तुरंत ही भगवान के रौद्र रूप की कोई भी मूर्ति या तस्वीर को हटा दें। ऐसा माना जाता है कि कोई भी ऐसी तस्वीर जो गुस्से में दिखाई देती है वो घर में होने वाले कलह कलेश का कारण बन सकती है। मुख्य रूप से हनुमान जी के रौद्र अवतार की तस्वीर और भगवान शिव के नटराज रूप की मूर्ति घर के मंदिर से तुरंत हटा दें।

एक देवी-देवता की ज्यादा मुर्तियां न रखें

कई लोग श्रद्धा की वजह से एक ही भगवान की एक से ज्यादा मूर्तियां रखते हैं। ऐसी मूर्तियां घर में खुशहाली की जगह समस्याओं का कारण बन सकती हैं क्योंकि मान्यता है कि हम जिस भगवान की भी पूजा करते हैं उनकी एक से अधिक मूर्तियां एक ही स्थान पर नहीं होनी चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,home temple vastu tips

खंडित मूर्तियां

वास्तु शास्त्र और हिंदू शास्त्रों में मंदिर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां रखना अशुभ माना गया है। वास्तु में कहा गया है कि मंदिर में कभी भी टूटी हुई और खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा। साथ ही, घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

पूर्वजों की तस्‍वीर न लगाएं

पूजाघर में भूलकर भी अपने पूर्वजों की तस्‍वीर नहीं लगानी चाहिए। शास्‍त्रों में इसे सही नहीं माना गया है। पूर्वजों की तस्‍वीरें मंदिर में लगाने के बजाए आप अपने घर की दक्षिणी दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से पितर आप पर प्रसन्‍न होते हैं।

धारधार वस्तु न रखें

मंदिर में ऐसी कोई भी वस्तु न रखें जो तेज और धारदार हो। माना जाता है कि ऐसी वस्तु मंदिर में रखने से व्यक्ति के ऊपर शनि का दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा घर में भी नेगेटिव एनर्जी का आगमन होता है। मंदिर में यदि आप भोग या प्रसाद के फल काटने के लिए यदि चाकू इस्तेमाल करते हैं तो उसे तुरंत बाद पूजाघर से हटा दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?