न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे उपहार में ये चीजें, जीवन में होता हैं परेशानियों का आगमन

बहनों को उपहार में दी जाने वाली कुछ चीजें जीवन में नकारात्मकता लेकर आती हैं जिससे उनका जीवन दुख और परेशानियों से घिर जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 7:53:26

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे उपहार में ये चीजें, जीवन में होता हैं परेशानियों का आगमन

रक्षाबंधन का पावन पर्व बहन और भाई के पावन रिश्ते को दर्शाता हैं। इस दिन बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहन को रक्षा का वादा करने के साथ ही यादगार के रूप में तोहफा देता हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही हैं। भाई तोहफे में अपनी बहन को ऐसी चीजें देना पसंद करते हैं जो उनके काम आए। लेकिन शास्त्रों में कई चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें तोहफे में देना वर्जित हैं। बहनों को उपहार में दी जाने वाली कुछ चीजें जीवन में नकारात्मकता लेकर आती हैं जिससे उनका जीवन दुख और परेशानियों से घिर जाता है। तो आज हम आपको बताने वाले है अपनी बहन को तोहफे क्या नहीं देना चाहिए।

जूते-सैंडल्‍स न दें उपहार में

कई बार होता है कि भाई बहन की फेवरिट सैंडल या फिर जूते उसे गिफ्ट कर देता है। लेकिन कहा जाता है कि ये चीजें जुदाई का प्रतीक होती हैं। इसे तोहफे में देने से भाई-बहन के रिश्‍तों के बीच दूरियां आ जाती हैं। इसलिए कभी भी रक्षाबंधन पर जूते-सैंडल्‍स उपहार में नहीं दिए जाने चाहिए।

अपने इष्टदेव की मूर्ति

वैसे तो कोई भी भगवान की मूर्ति उपहार में नहीं देना चाहिए किन्तु फिर भी आपको जिस भगवान से ज्यादा लगाव हो या आपके जो इष्टदेव हों उनकी मूर्ति तो भूलकर भी आप किसी को उपहार स्वरूप भेंट न करें अन्यथा ईश्वर की कृपा आपके उपर से कम हो जायेगी। क्योकि आपने तो अपने ईश्वर को किसी और को दे दिया है, इसलिए वो चाहकर भी आपके उपर अपनी कृपा नहीं बरसा पायेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,rakhi 2022,rakhi gifts

रुमाल लेकर आता है कष्‍ट

रक्षाबंधन हो या फिर नॉर्मल कोई भी दिन कभी भी अपनों को तोहफे में रुमाल नहीं देना चाहिए। क्‍योंकि ये व्‍यक्ति के जीवन में कष्‍ट लेकर आता है। इसलिए ऐसा करने से परहेज करें। कहते हैं कि रुमाल व्‍यक्ति को स्‍वयं ही खरीदने चाहिए। कभी भी उपहार मिले रुमाल को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए।

घड़ी से रुकती है जीवन की प्रगति

घड़ी एक ऐसा तोहफा है जो हमेशा से ही हिट रहा है। क्‍योंकि ऐसा कोई भी उपहार जो रोजमर्रा की जिंदगी में इस्‍तेमाल किये जाने वाला हो तो यह माना जाता है कि तोहफा देने वाला हमेशा उसके जेहन में रहता है। तो भाई-बहन के मामले में दोनों के बीच अथाह प्रेम होता है। इसलिए रक्षाबंधन के मौके पर घड़ी देने की मनाही है। क्‍योंकि यह अशुभ होता है। घड़ी जीवन में होने वाली प्रगति को रोकती है। इसलिए कभी भी बहन को उपहार में घड़ी नहीं दें।

पानी से जुड़े चीजें

भूलकर भी पानी से जुड़ी ये चीजें कभी भी उपहार में न दें। जैसे-मछली घर, पानी वाला कोई पीस, बोतल, वाटर बोतल, वाटर कूलर आदि। ये वस्तुयें उपहार में देने से आप पर या परिवार पर आर्थिक समस्यायें आ सकती है। या फिर धन आयेगा किन्तु रूकेगा नहीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,rakhi 2022,rakhi gifts

काले वस्‍त्र लाते हैं दुख

रक्षाबंधन पर भाई अगर बहनों को उपहार में वस्‍त्र देना चाहते हैं तो ध्‍यान रखें कि काले रंग का वस्‍त्र न हो। क्‍योंकि यह रंग दु:ख, कष्‍ट और तकलीफें लेकर आता है। इसके अलावा इसे मृत्‍युकारक भी कहा जाता है। इसलिए इसे शुभ कार्यों में अवॉयड किया जाता है। तो अगर आप अपनी बहन के वस्‍त्र लेने जा रहे हैं तो काले रंग का वस्‍त्र लेना अवॉयड करें।

नुकीली वस्तुओं का उपहार

किसी के शुभ अवसर पर उपहार देना अच्छी बात है किन्तु कोई भी नुकीली वस्तु जैसे-चाकू, तलवार, कैंची, उस्तुरा, सेविंग मशीन आदि को उपहार में नहीं देना चाहिए अन्यथा आपके जीवन में आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकते है और परिवार के लोग रोग का शिकार हो सकते है।

न दें शीशे का सामान

कहा जाता है कि कभी भी किसी को भी तोहफे में शीशा नहीं देना चाहिए। इससे व्‍यक्ति के जीवन में नकारात्‍मकता आती है। तो रक्षाबंधन पर अपनी प्‍यारी सी बहन को उपहार में दर्पण कतई न दें। इसके अलावा कहा जाता है कि फोटो फ्रेम्‍स और नाइफ सेट भी नहीं दिये जाने चाहिए। ये भी प्रतिकूलता लाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?