न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2022 : मां दुर्गा को नाराज कर सकते हैं आपके किए गए ये काम, रहें संभलकर

आपको नवरात्रि के दिनों में कुछ नियमों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें नवरात्रि के दिनों में करने से बचना चाहिए। आपके द्वारा किए गए ये काम मां दुर्गा को नाराज कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 8:01:20

Navratri 2022 : मां दुर्गा को नाराज कर सकते हैं आपके किए गए ये काम, रहें संभलकर

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं जो कि इसी महीने की 26 तारीख से शुरू हुआ हैं और अगले महीने की 4 तारीख तक जारी रहें वाला हैं। नवरात्रों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से माता की कृपा प्राप्त होती है। भक्त इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत और अनुष्ठान करते हैं। मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। ऐसे में आपको नवरात्रि के दिनों में कुछ नियमों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें नवरात्रि के दिनों में करने से बचना चाहिए। आपके द्वारा किए गए ये काम मां दुर्गा को नाराज कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

घर अकेला न छोड़ें

यदि आपने घर में कलश स्थापना की है या माता की चौकी या अखंड ज्योति जला रखी है तो घर खाली ना छोड़ें। यानी घर में हर समय किसी न किसी का होना बहुत जरूरी है।

नैवेद्य चढ़ाना न भूलें

अगर आपने घर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कलश की स्थापना की है तो मान लीजिए कि आपने देवी को घर पर आमंत्रित किया है। अत: दोनों समय उनकी पूजा-आरती करें और नैवेद्य चढ़ाना न भूलें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,maa durga

बाल और नाखून ना कटवाएं

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग नवरात्रों के शुरू होने से पहले ही अपने नाखून एवं बाल कटवा लेते हैं। ताकि नवरात्रि के 9 दिनों में नाखून और बाल कटवाने की जरूरत ना पड़े। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों में बाल व नाखून काटने से मां दुर्गा क्रोधित होती हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान बाल नाखून काटने से बचना चाहिए।

अपशब्दों का प्रयोग ना करें

नवरात्र को हिंदू धर्म में पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसलिए नवरात्रि के दिनों में किसी भी व्यक्ति को अशुभ या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए। नवरात्रि माता दुर्गा की देवी और भक्ति करने का समय होता है और अगर ऐसे समय में आप गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं तो मां दुर्गा क्रोधित हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।

कन्याओं का दिल न दुखाएं

कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है। यही कारण है कि नवरात्रि में कन्या पूजन या कंजका पूजन कर लोग पुण्य की प्राप्ति करते हैं। देवी पुराण में उल्लेखित है कि मां भगवती उन्हीं की पूजा-अर्चना स्वीकार करती हैं, जो नारी का पूरा आदर-सम्मान करते हैं। नारी की इज्जत करने वालों से मां लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती हैं।

कलह से दूर रहें

देवी मां की पूजा शांति, श्रद्धा एवं प्रेम के साथ की जानी चाहिए। नवरात्रि के दिनों में घर में कलह, द्वेष और किसी का अपमान किए जाने पर घर में अशांति रहती है और बरकत भी नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,maa durga

लहसुन-प्याज न खाएं

नवरात्रि के दिनों में प्याज और लहसुन खाना वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्याज और लहसुन को तामसिक भोजन के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तामसिक भोजन हमारे मन और शरीर को दूषित करते हैं साथ ही मानसिक थकान का कारण भी बनते हैं। इसलिए नवरात्रि के 9 दिनों में तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित माना गया है।

ना करें चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल

नवरात्रि के दिनों में हमें चमड़े से बनी चीजों जैसे बेल्ट, जूते, ब्रेसलेट, जैकेट आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। चमड़ा जानवर की खालों से बना होता है। इसीलिए इसे अशुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी चीजों को पहनने से आपका अशुभ हो सकता है।

पशुओं को परेशान न करें

नवरात्रि के दिनों में किसी को बेवजह परेशान न करें। खासकर मूक और बेबस पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए। इनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था अवश्य करें। गौरतलब है कि मां दुर्गा का वाहन भी एक पशु है।

शराब का सेवन ना करें

वैसे तो शराब का सेवन सदैव ही हानिकारक होता है और चैत्र नवरात्रि तो मां दुर्गा की आराधना के लिए सबसे पवित्र दिन माने जाते हैं। इसीलिए नवरात्रि के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए इससे देवी मां क्रोधित हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?