न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन रखती हैं हरतालिका तीज का व्रत, जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें

शिव-पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता हैं जो कि आज 9 सितंबर, गुरुवार को पड़ रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 8:06:41

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन रखती हैं हरतालिका तीज का व्रत, जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें

शिव-पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता हैं जो कि आज 9 सितंबर, गुरुवार को पड़ रहा हैं। सुहागिन महिलाएं अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस व्रत को पति की दीर्घायु के लिए भी रखा जाता हैं। ऐसे में जरूरी नियमों की पालना भी की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हरतालिका तीज का व्रत रखने के नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,hartalika teej 2021

जरूर करें ये काम

- हरतालिका तीज में पूजा की शुरुआत सबसे पहले गणेशजी से करनी चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से आपकी पूजा बिना किसी बाधा के संपन्‍न होती है और व्रत भी पूर्ण होता है।

- हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए। व्रत कथा सुने बिना हरतालिका तीज का व्रत अधूरा माना जाता है।

- इस दिन महिलाओं को एक साथ बैठकर माता के भजन कीर्तन करने चाहिए। ऐसा करने से पूरा माहौल भक्तिमय बन जाता है और साथ ही ईश्‍वर का आशीर्वाद भी मिलता है।

- मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को घर के पूजा स्‍थल में दिन भर एक दीपक जलाकर रखना चाहिए। यह दीपक कम से कम 24 घंटे तक जलना चाहिए।

- व्रत करने वाली महिलाओं को पारण करने के मुहूर्त में ही व्रत तोड़ना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,hartalika teej 2021

भूलकर भी न करें ये काम

- इस दिन महिलाओं को भूल से भी काले कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। पूजा में काले कपड़े पहनना अच्‍छा नहीं माना जाता है।

- निर्जला व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन भूल से भी पानी नहीं पीना चाहिए। हालांकि यह नियम गर्भवती महिलाओं और बीमार महिलाओं के लिए नहीं माना जाता है।

- व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन सोना नहीं चाहिए। सोने की बजाए महिलाओं को इस दिन भजन और कीर्तन में मन लगाना चाहिए।

- यह व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं, तो इस दिन भूलकर भी किसी बात के लिए पति से झूठ नहीं बोलना चाहिए।

- पूजा से जुड़े कार्यों को करने के लिए किसी भी प्रकार से प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

- इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को भूलकर भी बुजुर्गों का दिल नहीं दुखाना चाहिए। बल्कि इस दिन उनका आशीर्वाद लेकर व्रत की शुरुआत करनी चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?