न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से शुरू हुआ हैं कार्तिक का महीना, विशेष फल प्राप्ति के लिए करें ये काम

मान्यता हैं कि 11 महीने के धार्मिक कार्यों का फल 1 महीने अर्थात कार्तिक मास में प्राप्त किया जा सकता है। कार्तिक महीने में विशेष फल की प्राप्ति के लिए इससे जुड़े कुछ नियमों का पालन किया जाना जरूरी हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस महीने में कई काम ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 7:19:44

आज से शुरू हुआ हैं कार्तिक का महीना, विशेष फल प्राप्ति के लिए करें ये काम

शरद पूर्णिमा के साथ ही आश्विन महीना समाप्त होता हैं और कार्तिक महीने की शुरुआत हो जाती हैं। इस वर्ष कार्तिक माह आज 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इस महीने को धर्म और पर्व का महीना कहा जाता है जो बेहद पवित्र माना गया हैं। कार्तिक माह भगवान श्री हरि विष्णु और महालक्ष्मी को बहुत प्यारा है। मान्यता हैं कि 11 महीने के धार्मिक कार्यों का फल 1 महीने अर्थात कार्तिक मास में प्राप्त किया जा सकता है। कार्तिक महीने में विशेष फल की प्राप्ति के लिए इससे जुड़े कुछ नियमों का पालन किया जाना जरूरी हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस महीने में कई काम ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

पूजा-पाठ


इस माह में तीर्थ पूजा, गंगा पूजा, विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा और यज्ञ एवं हवन का भी बहुत ही महत्व है। इस दिन चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छह कृतिकाओं का अवश्य पूजन करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,kartik month,lord vishnu,maa laxmi

तुलसी पूजन

कार्तिक मास भगवान विष्‍णु की पूजा के लिए सबसे खास माना गया है। इसलिए इस महीने में विष्‍णुप्रिया तुलसी की पूजा करना भी बहुत अच्‍छा माना जाता है। इस पूरे महीने में तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा करने से आपको धन लाभ होता है और आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शालिग्राम और तुलसी का विवाह करवाया जाता है।

गंगा स्नान


कार्तिक महीने के सभी दिनों में गंगा स्नान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर आंवले के फल और तुलसी दल के साथ स्नान किया जाय तो इसका विशेष फल मिलता है। अगर आप गंगा में स्नान नहीं कर सकते हैं तो आपके शहर में जो भी नदी मौजूद हो वहां भी स्नान किया जा सकता है।

व्रत


इन दिनों उपवास करके भगवान का स्मरण, चिंतन करने से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है तथा सूर्यलोक की प्राप्ति होती है। कार्तिकी पूर्णिमा से प्रारम्भ करके प्रत्येक पूर्णिमा को रात्रि में व्रत और जागरण करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,kartik month,lord vishnu,maa laxmi

दीपदान

कार्तिक महीने में दीपदान करने का विशेष महत्त्व है। कहा जाता है कि इससे शुभ फल प्राप्त होता है। इन दिनों एक महीने तक जो लोग नदी में दीपदान करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

जमीन पर सोना


कार्तिक महीने के सभी दिनों में जमीन पर सोना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इससे भी शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि जमीन पर सोने से मन में अच्छे विचार और अच्छे स्वप्न आते हैं, साथ ही दूषित विकार दूर भाग जाते हैं।

इंद्रिय संयम


कार्तिक महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है इसलिए इस महीने संयम रखने से भी आपको शुभ फल मिलता है। कहा जाता है कि इस महीने में तपस्वियों के समान व्यवहार करना चाहिए। कार्तिक मास में इंद्रिय संयम में खासकर ब्रह्मचर्य का पालन अति आवश्यक बताया गया है। इसका पालन नहीं करने पर अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इंद्रिय संयम में अन्य बातें जैसे कम बोले, किसी की निंदा या विवाद न करें, मन पर संयम रखें, खाने के प्रति आसक्ति न रखें, न अधिक सोएं और न जागें आदि।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका