न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2021 : नवरात्रि के इन नियमों का पालन कर मातारानी को करें प्रसन्न

मातारानी का महापर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा हैं। माता के भक्त इन दिनों में भक्ति करते हुए पूजा-पाठ करते हैं और व्रत-उपवास के नियमों का पालन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 9:05:46

Navratri 2021 : नवरात्रि के इन नियमों का पालन कर मातारानी को करें प्रसन्न

मातारानी का महापर्व नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा हैं। माता के भक्त इन दिनों में भक्ति करते हुए पूजा-पाठ करते हैं और व्रत-उपवास के नियमों का पालन करते हैं। इन दिनों में माता के भक्तों को कई नियमों का भी पालन करना होता हैं ताकि मातारानी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके। आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के दिनों में क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि शुभ फलदायी रहे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2021

नवरात्रि के दौरान क्या करें

- नवरात्रि के 9 दिनों में जल्दी उठें, स्नान करें और स्वच्छ/ताजे कपड़े पहनें। इसके बाद लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ और पूजन करें। दुर्गा सप्तशती और देवी मां को समर्पित मंत्रों का पाठ करें। इन नौ दिनों के दौरान दुर्गा (नव दुर्गा) के नौ अलग-अलग रूपों की प्रार्थना करें।

- ब्रम्हमुहूर्त में स्नान करके कलश स्थापना और देवी पूजन करें। साथ ही नौ देवियों को दिन के अनुसार ही भोग, पुष्प, मंत्र उच्चारण करें। इस दौरान तुलसी, चंदन और रुद्राक्ष माला का जाप करना भी अच्छा माना जाता है।

- नवरात्रि से पहले घर की अच्छी तरह साफ-सफाई कर लें और जाने भी निकाल लें क्योंकि जहां गंदगी होगी माता रानी वहां वास नहीं करेगी।

- मां दुर्गा को चोला, फूलों की माला, हार और नए कपड़ों पहनाकर 16 श्रृगांर करें। वहीं, इन दिनों में महिलाओं को भी अच्छी तरह तैयार होकर रहना चाहिए। ऐसा करना घर-परिवार के लिए भी शुभ माना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2021

इन बातों का रखें ध्यान

- अगर व्रत नहीं रखा तो भी भक्तों को ब्रह्मचर्य बनाए रखना चाहिए।

- नवरात्रि के 9 दिनों में सात्विक भोजन ही करें और शराब, मांस-मछली का सेवन ना करें। साथ ही प्याज, लहसुन और अन्य तामसिक चीजें भी ना खाएं।

- सेंधा नमक का प्रयोग करें न कि नियमित रिफाइंड नमक का।

- नवरात्रि के दौरान दाढ़ी, बाल और नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि में दिन के समय सोना नहीं चाहिए क्योंकि इस दौरान माता धरती पर भ्रमण करती हैं।

- किसी भी गरीब या फिर किसी ब्राम्हण का अपमान ना करें बल्कि उन्हें दान आदि दें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी।

- दुर्गा मां की पुरानी या खंडित मूर्ति की पूजा करने की भूल भी ना करें।

- नवरात्रि के पर्व में किसी भी इंसान का अपमान नहीं करना चाहिए तथा महिलाओं और बुजुर्गों के प्रति आदर सम्मान प्रकट करना चाहिए।

- अगर नवरात्रि अखंड ज्योत जलाई है तो उसे बुझने ना दें। साथ ही लगातार 9 दिन तक दीपक में तेल डालते रहें। देना‌ चाहिए। वहीं, घट स्थापना या अखंड ज्योति जलाई है तो घर को खाली छोड़ने की गलती न करें। इस समय देवी मां अतिथि की तरह घर आती है। ऐसे में उन्हें अकेला छोड़ने से मां नाराज हो जाएंगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?