न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : दिवाली पर करें धन प्राप्ति के ये उपाय, कमाई में होगी खूब वृद्धि

दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए जीवन की परेशानियों को दूर करने का आह्वान किया जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी दिवाली से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जो धन प्राप्ति दिलाने का काम करते हैं। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और पैसों की तंगी से निजात मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Oct 2022 9:08:57

Diwali 2022 :  दिवाली पर करें धन प्राप्ति के ये उपाय, कमाई में होगी खूब वृद्धि

हिंदू धर्म में दिवाली का काफी अधिक महत्व है। दिवाली खुशियों और दीपों का महापर्व है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और समापन भैया दूज के साथ होता है। दिवाली के लिए लोग घर की साफ-सफाई और सजावट करते हैं। धनतेरस के दिन सुख-समृद्धि देने वाली चीजें खरीदते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ कुबेर की भी पूजा की जाती है। दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए जीवन की परेशानियों को दूर करने का आह्वान किया जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी दिवाली से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जो धन प्राप्ति दिलाने का काम करते हैं। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और पैसों की तंगी से निजात मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,diwali 2022,diwali remedies,remedies for money

ईशान कोण में पानी का बर्तन

दिवाली के दिन चांदी, तांबा या स्टील के बर्तन में पानी भरकर घर के ईशान कोण में रख दें। हालांकि, पानी का बर्तन रखते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि घर की तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में हो और तिजोरी में रखें पैसे, गहनें लाल या पीले कपड़े में बांध के रखें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

हकीक रत्न का पूजन


दिवाली पूजन के बाद अभिमंत्रित हकीक रत्न का पूजन कर उसे धारण करना चाहिए। ऐसा करने से अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस बात का ख्याल रखें कि जिन लोगों की कुंडली में शनि और मंगल का योग हैं उन्हें इस मंत्र को धारण नहीं करना चाहिए।

उल्लू की तस्वीर


यदि आप चाहते हैं कि हमेशा आपके घर में खूब धन-समृद्धि रहे तो दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर तिजोरी के पास लगा लें। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर कामकाज में खूब सफलता और धन देती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,diwali 2022,diwali remedies,remedies for money

श्री यंत्र का पूजन

यदि कोई व्यक्ति अपार धन संपत्ति पाना चाहते हैं तो उसे दीवाली के दिन श्री यंत्र, गणेश लक्ष्मी यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र का पूजन जरुर करना चाहिए। मान्यताएं हैं कि इन यंत्रों का पूजन करने से व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों का कम सामना करना पड़ता है।

रोटी का उपाय


दिवाली के दिन एक उपाय और कर सकते हैं। इस दिन घर में रोटी बनाकर उसके चार भाग कर लें। पहला भाग गाय, दूसरा भाग काले कुत्ते, तीसरा भाग कौए और चौथा भाग घर के पास किसी चौराहे पर रख दें। वहीं, दिवाली की रात को लक्ष्मी पूजन के साथ काली हल्दी की भी पूजा करें और फिर से घर-ऑफिस की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

शहद का उपाय


इसके लिए दिवाली के दिन मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर उसे ऊपर से ढक दें इसके बाद उसे किसी सुनसान स्थान पर गाड़ दें ऐसा करने से व्यक्ति सभी प्रकार के आर्थिक संकटों से मुक्ति पा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका