न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद शुभकारी होती हैं देव उठनी एकादशी, इन आसान उपायों से मिलेगी सुख-समृद्धि

इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा जातक पर बनी रहती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 8:09:38

बेहद शुभकारी होती हैं देव उठनी एकादशी, इन आसान उपायों से मिलेगी सुख-समृद्धि

कल 04 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे देवउठनी एकादशी के तौर पर जाना जाता हैं। हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी का महत्व इसलिए है, क्योंकि इस दिन 'चातुर्मास' का समापन होने के साथ ही भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग जाते हैं। इस एकादशी को 'देवोत्थान एकादशी' और 'प्रबोधिनी एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा जातक पर बनी रहती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देव उठनी एकादशी पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करेंगे।

करें घर की साफ़-सफाई

मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन कर उनके सामने अखंड दीप पूरी रात के लिए जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dev uthani ekadashi 2022,lord vishnu

विष्णु मंत्र का जाप

हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन यदि व्रत किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करने से भी लाभ प्राप्त होता है।

पंचामृत से अभिषेक

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ गुण प्राप्त होते हैं। साथ ही सभी कष्टों का अंत होता है। भगवान श्री हरि विष्णु का दूध और केसर से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।

पीपल के नीचे तेल का दीपक

जो लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं वे इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dev uthani ekadashi 2022,lord vishnu

नारियल और बादाम चढाएं

मान्यताओं के अनुसार घर की सुख-समृद्धि के लिए देवउठनी एकादशी के दिन किसी मंदिर में एक नारियल और बादाम चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके अटके हुए काम बनने लगते हैं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को पीली चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याएं खत्म होती हैं।

सफेद रंग के मिष्ठान का भोग

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते के साथ सफेद रंग का भोग जरूर अर्पित करें। इस दिन खीर या सफेद रंग का मिष्ठान भगवान को भोग लगाना सबसे उत्तम उपाय है। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।

माता तुलसी का पूजन

देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी का पूजन किया जाता है। शाम के समय तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही विष्णु भगवान के मंत्र का जप करते हुए माता तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके धन-धान्य के भंडार सदैव भरे रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब