न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा पर इन खास उपायों से दूर करें सूर्य दोष, होगा संकटों का निवारण

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाना हैं जो कि इस बार 17 नवंबर 2023 को पड़ रहा हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:03:27

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा पर इन खास उपायों से दूर करें सूर्य दोष, होगा संकटों का निवारण

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का त्योहार मनाया जाना हैं जो कि इस बार 17 नवंबर 2023 को पड़ रहा हैं। देशभर में यह त्योहार बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। खासतौर से बिहार, झारखंड में यह पर्व काफी जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती हैं। छठ व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ उपाय जीवन के संकटों का निवारण करने में मदद करते हैं। मान्यता है कि इस दिन छठ मां की पूजा करने से सुख- समृद्धि, यश, धन, मान- स्मान, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. छठ माता के आशीर्वाद से आपके जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सूर्य दोष को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

chhath puja 2023 remedies,lord sun blessings,chhath puja rituals for blessings,chhath puja vrat vidhi,significance of chhath puja,chhath puja sun worship,chhath puja remedies in 2023,lord surya blessings for chhath puja,effective remedies for seeking lord sun blessings during chhath puja 2023,step-by-step guide to chhath puja rituals for lord sun grace

सूर्य को अर्घ्य दें

छठ पूजा में व्रत करने वाली महिलाओं को पूरी श्रद्धा भाव से सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो श्रद्धालु छठ के दौरान संध्या और सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देते हैं उनकी पूजा छठ माता को भी स्वीकार्य होती है। सूर्य की पूजा के लिए विविध स्थानों पर अलग विधियों का प्रयोग किया जाता है लेकिन सूर्य की उपासना की शास्त्रों में बताई विधि से करना फलदायी माना जाता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय भक्तिभाव से भगवान सूर्य का ध्यान करें और उनकी उपासना करें। सूर्य की उपासना के समय सूर्य मन्त्र का जाप करें।

सूर्य यंत्र की स्थापना

छठ पूजा पर सबसे पहले सुबह उठकर नित्य कर्मों से निपटकर सूर्यदेव को प्रणाम करें। इसके बाद सूर्य यंत्र को गौ मूत्र, शहद, दही, गाय के दूध और गंगाजल से पवित्र करें। अब इस यंत्र का विधिपूर्वक पूजन करने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र- 'ऊँ घृणि सूर्याय नम:' जाप करने के बाद इस यंत्र की स्थापना अपने पूजन स्थल पर कर दें। इस प्रकार इस यंत्र का पूजन करने से शीघ्र ही सूर्य ग्रह संबंधी होने वाली समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

chhath puja 2023 remedies,lord sun blessings,chhath puja rituals for blessings,chhath puja vrat vidhi,significance of chhath puja,chhath puja sun worship,chhath puja remedies in 2023,lord surya blessings for chhath puja,effective remedies for seeking lord sun blessings during chhath puja 2023,step-by-step guide to chhath puja rituals for lord sun grace

सूर्य की स्थिति करें मजबूत

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है वह छठ पूजा के दौरान सरल उपाय करके सूर्य को मजबूत कर सकते हैं। सूर्य कमजोर हैं तो छठ के दौरान आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इसके अलावा जब भी पूजा करें उसमें गुग्गल धूप का इस्तेमाल करें। छठ के दौरान अपने सिर से छह नारियल अपने सिर से वार कर किसी जल में प्रवाहित कर दें।

संतान प्राप्ति उपाय

छठ के दिन तांबे का सिक्‍का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से संतान के ऊपर से अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके साथ ही लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान करने से संतान को सभी खुशियां प्राप्‍त होता है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मनोकामना पूर्ती उपाय

छठ पर्व में खरना वाले दिन जल्‍दी उठकर स्‍नान करें और पूर्व दिशा में मुख करके कुश के आसन पर बैठें। लकड़ी के पटरे पर सफेद कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर भगवान सूर्य का चित्र स्‍थापित करें। सूर्यदेव की पूजा करें और उन्‍हें गुड़ का भोग लगाएं और लाल फूल चढ़ाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?