छठ पूजा (Chhath Puja 2021) का त्योहार गुरुवार को तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया।
![Chhath Puja Photos: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ chhath puja 2021,chhath puja,devotees,arghya,rising sun,chhath puja photos,chhath puja news]()
छठ के आखिरी दिन व्रती और उनके परिवार के लोग नदी के किनारे बैठकर जमकर गाना-बजाना करते हैं और उगते सूरज का इंतजार करते हैं।
![Chhath Puja Photos: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ chhath puja 2021,chhath puja,devotees,arghya,rising sun,chhath puja photos,chhath puja news]()
उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद व्रती एक दूसरे को प्रसाद देकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। आशीर्वाद लेने के बाद सब अपने घर आकर अदरक और पानी से अपना 36 घंटे का कठोर व्रत को खोलते हैं।
![Chhath Puja Photos: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ chhath puja 2021,chhath puja,devotees,arghya,rising sun,chhath puja photos,chhath puja news]()
व्रत खोलने के बाद स्वादिष्ट पकवान आदि खाए जाते हैं और इस तरह पावन व्रत का समापन होता है। आज उषा अर्घ्य का समय सुबह 6 बजकर 41 मिनट था।
![Chhath Puja Photos: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ chhath puja 2021,chhath puja,devotees,arghya,rising sun,chhath puja photos,chhath puja news]()
ये अर्घ्य सूर्य की पत्नी उषा को दिया जाता है। मान्यता है कि विधि विधान से पूजा करने और अर्घ्य देने से सभी तरह की मनो कामना की पूर्ति होती है।
![Chhath Puja Photos: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ chhath puja 2021,chhath puja,devotees,arghya,rising sun,chhath puja photos,chhath puja news]()
गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था को प्रकट कर सूर्य भगवान को नमन किया.