न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा यह अद्भुत नजारा

7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 9:58 से 1:26 तक दिखाई देगा। जानें सूतक काल, ब्लड मून का अद्भुत नजारा और किन शहरों से यह देखा जा सकेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 8:06:22

7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा यह अद्भुत नजारा

इस वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025, रविवार को लगने जा रहा है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी और पूर्णिमा श्राद्ध का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह केवल एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष और शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है, क्योंकि इस दौरान राहु-केतु का प्रभाव अधिक प्रबल होता है।

पूर्ण चंद्र ग्रहण पर विशेष दृश्य

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण आसमान में एक अलग ही दृश्य प्रस्तुत करेगा। चांद इस दौरान तांबे और लाल रंग की छटा बिखेरता दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब शुरू होगा और कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9:58 बजे होगी।

इसका समापन रात 1:26 बजे तक होगा।

ग्रहण का चरम समय यानी पीक फेज रात 11:00 से 12:22 बजे तक रहेगा।

सूतक काल की गणना

जहां-जहां चंद्र ग्रहण दिखाई देता है, वहां सूतक काल भी मान्य होता है। भारत में यह ग्रहण दृष्टिगोचर होगा, इसलिए सूतक काल भी लागू रहेगा।

ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। इस हिसाब से 7 सितंबर को दोपहर 12:56 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ वर्जित रहते हैं। साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

भारत में कहां-कहां होगा दृश्य

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलुरु और गोवा जैसे प्रमुख शहरों से लेकर देश के अधिकांश हिस्सों में लोग इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।

ग्रहण का संभावित प्रभाव

ज्योतिषविदों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर प्राकृतिक आपदाएं, आगजनी, युद्ध जैसी परिस्थितियां या गंभीर रोग फैल सकते हैं। हालांकि, चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन