न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chandra Grahan 2022 : सुख-समृद्धि के साथ खुशियां लेकर आएंगे चंद्रग्रहण के ये टोटके

सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है तथा चंद्र ग्रहण का नकारात्‍मक प्रभाव जीवन पर बुरा असर डालता है। लेकिन ज्योतिष में चंद्रग्रहण से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशियां आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 10:35:50

Chandra Grahan 2022 : सुख-समृद्धि के साथ खुशियां लेकर आएंगे चंद्रग्रहण के ये टोटके

आज 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण हैं। यह एक खगोलीय घटना होती हैं जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसका धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी बड़ा महत्व होता हैं। पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। ऐसे में ग्रहण को अशुभ माना जाता हैं। सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है तथा चंद्र ग्रहण का नकारात्‍मक प्रभाव जीवन पर बुरा असर डालता है। लेकिन ज्योतिष में चंद्रग्रहण से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशियां आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तंगी और कर्ज से मुक्ति के लिए

पैसों की तंगी से परेशान लोग चंद्र ग्रहण के दिन एक ताला खरीद लें और उसे रात में चंद्रमा की रोशनी में रख दें। सुबह उस ताले को मंदिर में रख आएं। इस तरह के टोटके से कुछ ही दिन में राहत मिलने लगेगी।

नौकरी पाने के लिए

बेरोजगार लोग या मनपसंद नौकरी की इच्‍छा रखने वाले लोग चंद्र ग्रहण पर मीठे चावल कौवों को खिलाएं। ये उपाय नौकरी की समस्‍याएं दूर कर देता है।

astrology tips,astrology tips in hinid,chandra grahan 2022,positivity in life

कुबेर आगमन के लिए

ग्रहण के बाद 108 बार ॐ महालक्ष्मयै नम: मंत्र का जाप करना है। अगर आपके पास कोई माला नहीं है तो आप हाथ से गिनकर भी मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। जाप के बाद अपनी आंखें बंद कर मां लक्ष्मी से प्रार्थना कीजिए कि माता लक्ष्मी आप कुबेर के साथ हमारे घर में पधारिए। याद रखें जब किसी भी प्रार्थना का फल तभी मिलता है जब पूरे विश्वास भाव के साथ भगवान का ध्यान करते हैं।

धनवान बनने के लिए

अमीर बनने के लिए वैसे तो चीटियों को आटा-शक्‍कर खिलाना बहुत कारगर उपाय है, लेकिन चंद्र ग्रहण के दिन चीटियों को चावल का आटा खिलाना पैसों की बारिश करा सकता है।

सुख-समृद्धि के लिए

शुद्ध शहद को ग्रहण काल के दौरान या बाद में अपने आसपास मौजूद किसी भी जलाशय, नदी, नहर या समुद्र में धारा जैसे प्रवाहित करें और फिर मां लक्ष्मी का सच्चे मन से ध्यान करें। इस उपाय को करने से पहले ध्यान रखें कि जिस भी पानी में आप शहद की धारा प्रवाहित करें उसमें 100 लीटर से कम पानी नहीं होना चाहिए इसीलिए अथाह जल वाले स्थान पर ही शहद की धारा प्रवाहित करें।

astrology tips,astrology tips in hinid,chandra grahan 2022,positivity in life

मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद के लिए

जीवन में कभी कोई परेशानी न हो और माता लक्ष्मी का हमेशा आशीर्वाद बना रहे, इसके लिए चांदी का एक टुकड़ा, दूध और गंगाजल में मिलाकर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा की छाया में रख दें। ग्रहण जब खत्म हो जाए तब उसे अगले दिन इस टुकड़े को उठा लाएं और तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कभी धन की समस्या नहीं होती और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

नकारात्मक उर्जा समाप्त करने के लिए

चांदी सिक्के को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद तुलसी की 11 पत्तियां और हरे रंग का स्वच्छ कपड़ा लें। अब सिक्के के दोनों तरफ 5-5 तुलसी पत्ते रखकर एक धागे से इसे बांध लें। पोटली की तरह बांध लें। इस पोटली को आप उस पानी की टंकी में डाल दें जिससे नहाने का पानी आता हो। ग्रहण की समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्य इस पानी से स्नान कर लें। इस पानी स्नान करने पर परिवार की नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है। साथ ही लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है।

कारोबार में लाभ के लिए

चंद्र ग्रहण के दिन गोमती चक्र की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही गोमती चक्र को हाथ में रखकर मां काली के मंत्र का 54 बार जाप करें। बाद में गोमती चक्र को एक डिब्बे में बंद करके अपने कार्यस्‍थल पर रख लें, इससे कुछ ही दिन में लाभ मिलने लगेगा। ये उपाय किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करना बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?