न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : दिवाली से पहले कर दें इन चीजों को घर से बाहर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली के दौरान घर से ऐसी चीजों को निकाल देना चाहिए जो नकारात्मकता का कारण बनती हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में होना मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Oct 2022 7:37:16

Diwali 2022 : दिवाली से पहले कर दें इन चीजों को घर से बाहर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं जिनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती हैं। मां लक्ष्‍मी को साफ-सुथरे और सुव्‍यवस्थित घर सबसे प्रिय होते हैं। इसलिए दिवाली से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती हैं ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। इस दौरान घर से ऐसी चीजों को निकाल देना चाहिए जो नकारात्मकता का कारण बनती हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में होना मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बनता हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली की सफाई में किन चीजों को घर बाहर करने में ही आपकी भलाई हैं।

खंडित मूर्तियां
यदि आपके घर में पूजा के स्‍थान में कोई मूर्ति खंडित है या फिर घर के किसी दूसरे भाग में कोई खंडित स्‍टैच्‍यू लगी है तो इसे भी दीपावली से पहले प्रवाहित करवा दें। टूटी हुई मूर्ति की पूजा करना शास्‍त्रों में गलत माना गया है। इसके स्‍थान पर नई मूर्ति ले आएं और उनको स्‍थापित करके उनकी पूजा करें। पूजा में भगवान कोई मूर्ति भी टूटी हुई नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा पूजास्‍थल से अन्‍य टूटी हुई वस्‍तुएं भी हटा दें।

टूटे बर्तन या खिलौने
अगर घर में टूटे डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामग्री, टूटी चप्पल आदि हैं तो इन्‍हें दिवाली से पहले घर के बाहर करें। इनकी वजह से घर में कभी भी लक्ष्‍मी का वास नहीं होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,diwali 2022,maa laxmi

पुरानी घड़ियां

पुरानी बंद पड़ी घड़ियां दुर्भाग्‍य को न्‍यौता देने के बराबर हैं। इन घड़ियों को या तो सही करवा लें और अगर सही करवाने लायक नहीं हैं तो फिर घर के बाहर फेंक दें। घर में बंद पड़ी घड़ियों को रखना जानबूझकर अपनी तरक्‍की को रोकने जैसा है।

बिजली के खराब यंत्र


अगर आपके घर में बिजली से चलने वाले किसी यंत्र में कोई कमी आ रही है या फिर यह पूरी तरह से खराब हो चुका है तो इसे दीपावली से पहले या तो सही करवा लें या फिर इसको कबाड़े में फेंककर इसके स्‍थान पर कोई दूसरा ले आएं। यहां तक कि घर के पंखे में से भी यदि कोई आवाज आ रही है तो उसे सही करवा लें या फिर बदल दें।

जंग लगा लोहा


घर के स्टोर रूम में या छत पर कहीं जंग लगा लोहा रखा है तो दिवाली की सफाई में इसे भी बाहर फेंक दें। घर में ऐसी चीजें शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा देती हैं। इन सभी चीजों के घर से जाने के बाद ही मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,diwali 2022,maa laxmi

टूटा शीशा

घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा नहीं रहना चाहिए। वास्‍तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा अपशकुन माना जाता है और यह आपको निर्धन बनाता है। घर की किसी खिड़की या दरवाजे का शीशा यदि टूटा है तो इसे दीवाली से पहले तुरंत सही करवा लें। यहां तक कि बाथरूम की खिड़कियों में भी टूटा हुआ शीशा नहीं छूटना चाहिए।

टूटे-फूटे बर्तन


ऐसी मान्‍यता है कि जो लोग टूटे हुए बर्तनों में खाना खाते हैं उनकी किस्‍मत भी सदैव उनसे रूठी रहती है। इसलिए भूलकर भी घर में टूटे बर्तन न रखें। ये कितने ही महंगे क्यों न हों, दीपावली से पहले टूटे हुए सभी बर्तन और क्रॉकरी को घर से हटा दें।

टूटा फर्नीचर


वास्‍तु शास्‍त्र में बताया गया है कि घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में कोई कुर्सी, मेज, या फिर कोई और फर्नीचर टूटा है तो या तो इसे दीपावली से पहले सही करवा लें या फिर घर से हटा दें। टूटा हुआ फर्नीचर घर के अंदर दुर्भाग्‍य का संकेत माना जाता है। यह एकदम चमकता हुआ और साफ होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका