न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन की कई समस्याओं से निजात दिलाएगी फिटकरी, जानें इसके उपाय

फिटकरी के कुछ आसान ज्योतिष उपायों की मदद से जीवन में आने वाली कई तरह की समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती हैं। फिटकरी के उपाय करते ही सारे दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 9:00:14

जीवन की कई समस्याओं से निजात दिलाएगी फिटकरी, जानें इसके उपाय

हर इंसान के जीवन में किसी ना किसी प्रकार की समस्या तो होती ही हैं और यह उस इंसान पर निर्भर करता हैं कि वह किस तरह इन समस्याओं का सामना करता हैं। कई लोगों इसके लिए ज्योतिषीय उपायों की मदद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में फिटकरी आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती हैं जिसमें नकारात्‍मक ऊर्जा और वास्‍तु दोष दूर करने की कमाल की ताकत होती है। फिटकरी के कुछ आसान ज्योतिष उपायों की मदद से जीवन में आने वाली कई तरह की समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती हैं। फिटकरी के उपाय करते ही सारे दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं फिटकरी के इन उपायों के बारे में...

व्यापार में तरक्की के लिए


तंत्र शास्त्र के अनुसार, अगर दुकान या ऑफिस मंदी की वजह से सही से नहीं चल रही है तो काले कपड़े में फिटकरी रखकर उसे दुकान या ऑफिस के मेन गेट पर बांध दें। ऐसा करने से ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी बल्कि आपको व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। धीरे-धीरे आपकी समस्या खत्म हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,alum remedies

लड़के की जल्दी शादी के लिए

अगर आप लड़के हैं और आपकी शादी में देरी हो रही है तो ये उपाए सोमवार को करें और यदि अगर आप लड़की हैं तो आपको ये उपाय शुक्रवार को करना है। सोमवार के दिन लड़कों को नहा धोकर थोड़ा सा फिटकरी पाउडर लेना है साथ में थोड़ा सा चूना लेना है। चौथाई चमच्च फिटकरी और चौथाई चमच्च चूना लेकर एक कागज़ में रखें और ले जाकर किसी भी केले के पेड़के नीचे,आम के पेड़ के नीचे, बरगद के पेड़ के नीचे या फिर किसी भी आक के पेड़ के नीचे जाकर अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपना गोत्र बोलने के साथ अपनी मनोकामना बोलें। अपनी शादी की मनोकामना बोलते हुए उस पेड़ की 7 परिक्रमा करें और वापस घर आ जाएं ये उपाय आपको लगातार बिना रुके 7 सोमवार करना है। बहुत जल्द ही शादी के योग बनेंगे।

नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए


घर या किसी भी भवन की नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए फिटकरी का उपाय रामबाण साबित होता है। यदि आपको लगता है कि आपके घर या फिर आपके सुख-सौभाग्य आदि को किसी की बुरी नजर लग गई है या फिर आपको अपना घर नकारात्मक उर्जा के कारण भारी-भारी लगता है तो आप उसे दूर करने के लिए वहां पर फिटकरी को पानी में डालकर पोंछा लगाएं।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए


यदि आप बढ़ते कर्ज से परेशान हैं और आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पा रही है, तो थोड़ी सी फिटकरी लेकर उसपर सिंदूर छिड़कें। उसके बाद एक पान के पत्ते में उसे कलावे की सहायता से बांध दें। फिर संध्या के समय किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जाकर एक बड़े पत्थर के नीचे दबा दें। ये उपाय आपको नियमित रूप से तीन बुधवार को करना है। ज्योतिष के अनुसार, इससे जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। ध्यान रहे कि इस उपाय को करते हुए कोई आपको देख न ले।

astrology tips,astrology tips in hindi,alum remedies

बुरी नजर दूर को करने के लिए

अक्सर घर में बच्चे को या फिर किसी बड़े को बुरी नजर लग जाती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी को 7 बार जिसे नजर लगी है उसके सिर से पांव तक वारें और फिर चारों दिशाओं में घुमा कर उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर घर से कहीं दूर फेंक दें। इससे आपको बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।

लड़कियों की शादी के लिए


लड़कियों को ये उपाय खासकर शुक्रवार को करना है सुबह नहा धोकर ही ये उपाय आजमाएं। ध्यान रखें कि ये उपाय करते समय आपको काले नीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए और कोई भी रंग के वस्त्र आप पहन सकती हैं। लड़कियों को जल्दी शादी के लिए फिटकरी के साथ चूना और हल्दी लेनी है और एक पुड़िया बनाकर किसी भी आक या बरगद के पेड़ के पास जाकर अपना नाम, अपना गोत्र और अपनी जल्दी शादी की मनोकामना बोलते हुए पेड़ की 7 परिक्रमा करनी हैं और कागज की पुड़िया उसी पेड़ के नीचे छोड़ देनी है। लड़कियों को ये 7 शुक्रवार करना होगा और ये उपाय बहुत ही श्रद्धा भाव से करना चाहिए, साथ में ये प्रार्थना भी करनी है की हमारा विवाह जल्दी हो जाए और हम एक सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करें।

घर की कलह दूर करने के लिए


घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो रात को पलंग के नीचे पानी के गिलास में फिटकरी के कुछ टुकड़े डाल दें और फिर उसको अगली सुबह उस जल को पीपल पर डाल दें। ऐसा करने से आपके घर की कलह दूर हो जाएगी, साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ने लगेगा। ऐसा आप एक महीने तक करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका