न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पापों से मुक्ति दिलाता हैं अजा एकादशी का व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा

अजा एकादशी का विशेष महत्व माना गया हैं जिसे करने से ना सिर्फ सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं बल्कि कष्टों का निवारण भी हो जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 8:40:48

पापों से मुक्ति दिलाता हैं अजा एकादशी का व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा

कल 3 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि हैं जिसे अजा एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। सालभर में करीब 24 एकादशी तो आती ही हैं और सभी का अपना महत्व होता हैं। लेकिन अजा एकादशी का विशेष महत्व माना गया हैं जिसे करने से ना सिर्फ सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं बल्कि कष्टों का निवारण भी हो जाता हैं। इस दिन सभी भगवान विष्णु के प्रति आस्था दिखाते हुए व्रत रखते हैं। इस व्रत का पूरा लाभ मिल सके इसलिए आज हम आपको व्रत के महत्व, पूजा विधि और कथा के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अजा एकादशी व्रत का महत्व

सनातन परंपरा में अजा एकादशी को भक्ति और पुण्य कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रीकृष्ण ने बताया है कि अजा एकादशी का व्रत करने से सभी पाप और कष्ट से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जितना पुण्य हजारों वर्षों की तपस्या से मिलता है, उतना पुण्य फल सच्चे मन से इस व्रत को करने से प्राप्त होता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु का प्रिय व्रत है और कृष्ण जन्माष्टमी के बाद यह पहली एकादशी है। इस दिन नारायण कवच और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही दान-तर्पण और विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,aja ekadashi 2021,lord vishnu

अजा एकादशी व्रत पूजा विधि

अजा एकादशी का व्रत करने वाले जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य क्रिया से निपटने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लेना चाहिए। पूजा से पहले घट स्थापना की जाती है, जिसमें घड़े पर लाल रंग का वस्त्र सजाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और गंगाजल से चारों तरफ छिड़काव करें। इसके बाद रोली का टीका लगाते हुए अक्षत अर्पित करें। इसके बाद भगवान को पीले फूल अर्पित करें और व्रत कथा का पाठ करें। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर सकते हैं। फिर घी में थोड़ी हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु की आरती करें। जया एकादशी के दिन पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई रखकर भगवान को अर्पित करें। इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया है। एकादशी के व्रत धारी पूरे दिन भगवान का ध्यान लगाएं और शाम के समय आरती करने के बाद फलाहार कर लें। अगले दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद गरीब व जरूरतमंद को भोजन कराएं और फिर स्वयं व्रत का पारण करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,aja ekadashi 2021,lord vishnu

अजा एकादशी व्रत कथा

राजा हरिश्चंद्र को तो सब जानते हैं। सतयुग में जब देवताओं ने राजा हरिश्चंद्र की परीक्षा ली तो उन्होंने सपने में अपने वचन के खातिर संपूर्ण राज्य ऋषि विश्वामित्र को दान में दे दिया। अगली सुबह विश्वामित्र राजा से पांच सौ स्वर्ण मुद्राएं दान में मांगी तब राजा ने कहा कि आप जितना चाहे ले सकते हैं, तब विश्वामित्र कहा कि आप तो पहले से ही मुझे सब कुछ दे चुके हैं और फिर आप दान की हुई चीज को फिर से दान कैसे दे सकते हैं। तब राजा हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी और पुत्र को गिरवी रख दिया और स्वयं को दास के रूप में एक चांडाल के यहां काम करने लग गए। विष्णु भक्त हरिशचंद्र तमाम कष्टों के बाद भी धर्म का रास्ता नहीं छोड़ा।

एक दिन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को राजा के पूरे परिवार ने कुछ खाया नहीं था और वे वैसे भी हरि नाम लेते रहते थे और उस दिन भी हरि नाम संकीर्तन कर रहे थे और श्मशान के द्वार पर पहरा दे रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि राजा की पत्नी अपने बेटे रोहिताश्व का मृत शरीर हाथों रोते हुए श्मशान की तरफ चली आ रही है। इस पर राजा ने अपने पुत्र का दाह संस्कार करने के लिए पत्नी से पैसे मांगे क्योंकि राजा चांडाल के सेवक थे और उन्हें अपने मालिक से आज्ञा प्राप्त थी कि जो भी अंतिम संस्कार कराने आएगा, उससे कुछ न कुछ शुल्क अवश्य लिया जाएगा। लेकिन रानी के पास देने को कुछ नहीं था तो उन्होंने साड़ी का टुकड़ा फाड़कर दे दी। राजा के कर्तव्य परायणता को देखकर भगवान बहुत प्रसन्न हुए और उनके पुत्र को जीवित कर दिया और सारा राजपाट वापस लौटा दिया। इस प्रकार अजा एकादशी का व्रत करने से राजा हरिश्चंद्र के सभी दुखों का अंत हुआ।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?