न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीन के बाद इस राशि पर शुरू होगा शनि साढ़ेसाती का सबसे कठिन चरण, इन उपायों से मिलेगी राहत

आने वाले समय में जब शनि 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तो इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे मुश्किल चरण आरंभ हो जाएगा। यही नहीं, उसी समय मीन राशि वाले अंतिम चरण में पहुंच जाएंगे और वृषभ राशि के लिए साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 9:11:35

मीन के बाद इस राशि पर शुरू होगा शनि साढ़ेसाती का सबसे कठिन चरण, इन उपायों से मिलेगी राहत

ज्योतिष शास्त्र में शनि साढ़ेसाती को जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय माना गया है। साढ़ेसाती कुल मिलाकर साढ़े सात वर्षों तक चलती है और इसे तीन चरणों में बांटा गया है। प्रत्येक चरण की अवधि ढाई साल की होती है। वर्तमान समय में मेष राशि पर पहला चरण, मीन राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर तीसरा चरण चल रहा है। इनमें से दूसरा चरण सबसे कष्टदायी माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

आने वाले समय में जब शनि 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तो इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे मुश्किल चरण आरंभ हो जाएगा। यही नहीं, उसी समय मीन राशि वाले अंतिम चरण में पहुंच जाएंगे और वृषभ राशि के लिए साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी।

साढ़ेसाती का दूसरा चरण क्यों है सबसे कठिन?

साढ़ेसाती के दूसरे चरण में शनि जातक की कुंडली के चंद्रमा से होकर गुजरते हैं। यह समय जीवन में बड़ी चुनौतियां लेकर आता है। इस दौरान व्यवसाय में रुकावटें, आर्थिक हानि और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से मतभेद गहराने के साथ-साथ मित्रों का सहयोग भी कम हो जाता है। कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं, जिससे तनाव का स्तर और अधिक बढ़ सकता है।

साढ़ेसाती से बचने के उपाय

ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि सही उपाय करने से साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव कम किए जा सकते हैं।

—प्रत्येक शनिवार भगवान शनि की विशेष पूजा करें और तेल का दीपक जलाएं।

—ज्योतिष परामर्श के अनुसार नीलम रत्न धारण करना शुभ हो सकता है।

—शनिवार को शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

—घोड़े की नाल से बनी लोहे की अंगूठी दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में धारण करें।

—जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और सेवा कार्य में सहयोग दें।

इन उपायों को अपनाकर न केवल शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है बल्कि जीवन में सकारात्मकता और स्थिरता भी प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में प्रस्तुत जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोकविश्वासों और पारंपरिक ग्रंथों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी और पाठकों की आस्था से जुड़ी परंपराओं को साझा करना है। पाठक अपनी श्रद्धा और विवेक के अनुसार इसका पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह

तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा

नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश

राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें

अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील

चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर

अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?

10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी

मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ

CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत

दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा

विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन

Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन