स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दे रहीं अनुष्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा बनीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने जनता से स्वस्थ और स्वच्छ राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया है। अनुष्का ने ट्विटर पर कहा, "स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। कृपया साफ-सफाई की स्वस्थ पद्धतियों को अपनाएं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शौचालय का निर्माण करें।" स्वच्छ भारत अभियान सड़कों को साफ करने और देश के ढांचागत विकास का एक अभियान है। स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य मानव निर्मित, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के माध्यम से खुले में शौच को खत्म करना है। कई सारे बॉलीवुड सितारों ने इस संबंध में सकारात्मक बदलाव लाने के संदेश दिए हैं।
Share this article