TikTok वीडियो बनांते हुए 2 दोस्तों ने नदी में लगा दी छलांग, 1 को बचाया, दूसरा लापता

दो किशोर दोस्त मोबाइल फोन पर टिक टॉक वीडियो (TikTok Video) बनाते समय देवरिया जिले में नदावर घाट पर बने पुल से नदी में कूद गये। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दानिश (19) और उसका दोस्त आशिफ (19) शाम को नदावर पुल पर पहुंचे और वहां अपने दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर टिक टॉक वीडियो (TikTok Video) बनाने लगे। तभी वीडियो बनाते हुए दोनों दोस्त नदी में कूद गए। दानिश को स्थानीय लोगों ने नदी में डूबता देख बचा लिया, लेकिन उसके दोस्त आशिक की तलाश देर रात तक पुलिस करती रही। आशिफ का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दानिश पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में कूद गया। इस बीच आशिक उसका मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और फिर आशिक भी नदी में कूद गया। देवरिया शहर थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गोताखोर शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

सिंह ने बताया कि हैदराबाद के औरंगाबाद का निवासी दानिश अपने रिश्तेदारों के पास आया था और इलाके के ऑटोरिक्शा चालक आशिक से उसकी दोस्ती हो गई थी।
यमुना में डूबकर हुई मौत

वही कुछ दिन पहले मथुरा में टिक-टॉक वीडियो (TikTok Video) बनाने और सेल्फी (Selfie) लेने के चक्कर में एक शख़्स की यमुना में डूबकर मौत हो गई थी। शनिवार को महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूबकर मौत हो गई। युवक के साथियों के मुताबिक वह पूरी यात्रा में जगह-जगह सेल्फी लेता आ रहा था और जगह-जगह वीडियो बनाने में लगा हुआ था। वह सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक के लिए भी वीडियो बना रहा था। घाट पर पहुंचकर भी वह उसी प्रकार वीडियो बनाने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा।

वही कुछ दिन पहले राजस्थान के कोटा में एक बारह साल के बच्चे की कथित तौर पर टिक-टॉक विडियो (TikTok Video) बनाते समय मौत हो गई। कौशल नाम का यह बच्चा आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका शव घर के बाथरूम में पाया गया और उसके गले में लोहे की चेन लिपटी थी। पुलिस ने बताया कि जब कौशल का शव बरामद किया गया तो परिजनों ने बताया कि वह अपने हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने था। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कौशल अपने मोबाइल पर कई सारे टिक-टॉक विडियो बनाता था। उस दिन भी वह विडियो बना रहा था। विडियो बनाने से पहले उसने चूड़ियां और मंगलसूत्र पहना लेकिन उसकी मौत हो गई।