स्विस बैंकों से खातों की जानकारी मिलने की प्रक्रिया शुरू, खातेदारों को जारी किया नोटिस

स्विस बैंकों (Swiss Bank) में भारतीयों के खातों की जानकारी जल्‍द ही भारत सरकार (Indian Government) को मिल सकती है। दरहसल, रिपोर्ट के अनुसार, अगस्‍त 2008 में स्विट्जरलैंड की फेडरल कोर्ट के एक आदेश के बाद खातों की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्विजरलैंड के अधिकारियों ने अब इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। स्विस अधिकारियों ने एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) में खाता रखने वाले भारतीयों से इस संबंध में लिखित सहमति देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस ने यह खबर दी है। इनमें कहा गया है कि भारत की ओर से मांगी गई बैंकिंग डिटेल दोनों देशों के बीच हुए दोहरे कराधान समझौते के तहत आती है। नोटिस में एक अप्रैल 2011 से खातों की जानकारी देने को कहा गया है। आदेश के साथ भारतीय खाताधारकों को एक सहमति पत्र भी भरने को कहा गया है। इसमें लिखा है कि वे भारतीय अधिकारियों ने जो सूचना मांगी है वह देने के लिए वह सहमति देते हैं।

साल 2011 में फ्रांस से भारत को स्विट्जरलैंड के एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले 628 भारतीयों के नाम मिले थे। इसके बाद साल 2015 में एक खुलासे में 1195 भारतीयों के नाम उजागर हुए थे। इसके चलते 2006-07 तक स्विस बैंक खातों में भारतीय खाताधारकों के करीब 25420 करोड़ रुपये होने की जानकारी सामने आई थी। इनमें से 85 लोग भारत में रहने वाले थे और इनके कम से कम एक मिलियन डॉलर खाते में जमा थे।

इससे पहले खबर आई थी कि फ्रांस ने एचएसबीसी में तकरीबन 700 भारतीयों के खातों की जानकारी दसात अगस्‍त 2011 को दी थी। इसके बाद दुनियाभर के कई अन्‍य देशों में भी सरकार ने कार्रवाई शुरू की थी।