रक्षा मंत्री ने ऊं लिखकर की भारत को मिले पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा

फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) मंगलवार को देश के लिए पहला राफेल जेट (Rafale Jet) प्राप्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ऊं लिखकर की। दसॉ एविएशन के सीईओ Eric Trappier ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का पल है। साथ ही भारतीय वायुसेना के लिए भी बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि हमने वही किया जो करार में था। भारत का पहला राफेल विमान उड़ान भरने के लिए तैयार है।
इससे पहले राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा था कि आज भारतीय सुरक्षाबलों के लिए एतिहासिक दिन है। वायुसेना के बेड़े में राफेल शामिल होने से हमारी ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और मुझे उम्मीद है राफेल विमानों की डिलिवरी तय समय पर की जाएगी।