महिला को देख सड़क किनारे Masturbate करने लगा ऑटो ड्राइवर

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को 55 वर्षीय ऑटो रिक्शा ड्राइवर को सड़क किनारे हस्तमैथुन (Masturbate) करने के जुर्म में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वो मलाड में मॉर्निंग वॉक करने आई महिला को देखकर हस्तमैथुन (Masturbate) कर रहा था। महिला ने आरोपी की फोटो क्लिक की और मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर भेज दी। महिला जब अगले दिन सुबह वॉक करने पहुंची तो राम नरेश यादव फिर हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने इस बार ऑटो ड्राइवर की नंबर प्लेट की फोटो क्लिक की और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शोभा पिसे ने कहा, 'हमने उसे ट्रैक किया और आईपीसी की धारा 509 के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।'

बता दें, कुछ दिन पहले भी मुंबई से ऐसी ही एक और खबर आई थी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला के सामने कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया था। घटना वाली रात आरोपी ने घर जा रही पीड़ित महिला को पहले बस स्टैंड से अपने ऑटो में खींचने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी ने उसी के सामने कथित तौर पर हस्तमैथुन किया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।