नए साल में मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, दिसंबर में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार

मोदी सरकार के लिए नए साल की शुरुआत में अच्छी खबर आई है। दिसंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 3 हजार 184 करोड़ रुपये रहा। जीएसटी कलेक्शन में कुल 16% बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि सालाना हिसाब से हुई है। यह दूसरी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा है। इससे पहले नवंबर में जीएसटी कलेक्शन कुल 1,03,492 करोड़ रुपये रहा था। वहीं अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 95,380 करोड़ रुपये और सितंबर में 91,916 करोड़ रुपये था।

आपको बता दे, अरुणाचल प्रदेश के जीएसटी कलेक्शन में 124 फीसदी उछाल है। दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा जहां 26 करोड़ का था, वहीं दिसंबर 2019 में कुल 58 करोड़ के पास पहुंच गया।

वही नगालैंड की बात करे तो जीएसटी कलेक्शन में 2018 के मुकाबले 2019 में 88 फीसदी उछाल आया है। दिसंबर 2018 में 17 करोड़ जीएसटी कलेक्शन था, वहीं दिसंबर 2019 तक यह आंकड़ा बढ़कर 31 करोड़ के पास पहुंच गया। जम्मू और कश्मीर में करीब 40 फीसदी जीएसटी कलेक्शन की बात सामने आई है।

आपको बता दे, जीएसटी कलेक्शन में सितंबर 2।7 फीसदी और अक्टूबर 5।3 फीसदी गिरावट आई थी। केंद्रीय स्तर पर नवंबर में कुल जीएसटी कलेक्शन 19,592 करोड़ रहा। राज्य स्तर पर 27,144 करोड़ जीएसटी रहा। वहीं 49,028 करोड़ एंटीग्रेटेड जीएसटी रहा। इसमें 20,948 करोड़ इंपोर्ट का भी हिस्सा शामिल है। इसके साथ ही कुल 7,727 करोड़ का उपकर भी शामिल है।