#MeToo: रिटायर्ड जजों की चार सदस्‍यीय कमिटी करेगी सभी मामलों की जांच - मेनका गांधी

भारत सहित दुनियाभर में चल रहे मीटू कैंपेन #MeToo के तहत सामने आ रहे मामलों की जन सुनवाई के लिए बहुत जल्‍द कमिटी गठित की जाएगी। महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेनका गांधी ने कहा, 'मैं एक महिला होने के नाते हर शिकायत का दर्द और सदमा महसूस कर सकती हूं। इन मामलों की सार्वजनिक सुनवाई के लिए कमिटी बनाई जा रही है। उन्‍होंने बताया कि चार रिटायर्ड जज इस कमिटी के सदस्य होंगे।' हालाकि कमिटी के सदस्य कौन होंगे, इसे कौन हेड करेगा, इस बारे में केंद्रीय मंत्री ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

महिलाओं पर यौन शोषण के खिलाफ इन दिनों #MeToo कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन में कई फिल्‍मी हस्‍तियों के साथ देश के जाने माने लोगों के नाम सामने आने लगे हैं। #MeToo कैंपेन के चलते महिलाओं की शिकायतें भी बढ़ती जा रही हैं।