लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, युवा चेहरों को भी मिला मौका

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। वही अब कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची लिस्ट कर दी है। इस सूची में 40 लोगों को शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों की सूची में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जगह मिली है। पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा चेहरों को भी स्टार प्रचार की सूची में जगह दी है। इसके अलावा सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, आरपीएन सिंह, जतिन प्रसाद, गुलाम नवी आजाद को भी शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी जगह दिया गया है। इसके अलावा अपनी शायरी और कविताओं के जरिए युवाओं में खास पहचान बना चुके इमरान प्रतापगढ़ी को भी स्टार प्रचारकों में जगह मिली है।

28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी (BJP) के बागी नेता और अक्सर पीएम मोदी पर हमलावर रहने वालें शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में बीजेपी की तरफ से नजरअंदाज होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha News) के कांग्रेस (Congress) की तरफ से अपने पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब सीट से मैदान में उतार है।