कर्नाटक : एचडी कुमारस्वामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सोनिया, अखिलेश, मायावती मौजूद

जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। वहीं, कांग्रेस के जी परमेश्वर ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस दौरान मंच पर विपक्षी एकजुटता की झलक भी दिखी

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक हुए हैं। इस दौरान विपक्ष के कई दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल थे। एक ही मंच पर विपक्ष के कई दिग्गजों के जमावड़े को 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्ष की ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
मंगलवार को मंत्रिमंडल गठन को लेकर कांग्रेस और जेडीएस नेताओं की बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के रमेश कुमार अगले विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष पद जद (एस) के खाते में जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक होंगे।

सरकार चलाना बड़ी चुनौती: कुमारस्वामी

कुमारस्वामी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2006 से अक्तूबर 2007 के बीच 20 महीनों तक जद (एस)-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था। कुमारस्वामी ने स्वीकार किया है कि अगले पांच साल कांग्रेस- जद (एस) गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए ‘‘ बड़ी चुनौती ’’ रहेगी। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा की प्रभावी क्षमता फिलहाल 221 सदस्यों की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

बता दें कि जेडीएस कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार बना रही है। 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 104, तो वहीं कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि जदएस ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले ही बसपा के साथ, जबकि कांग्रेस से चुनाव बाद गठबंधन किया है। दोनों दलों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे पर भी चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रिमंडल में कुल 34 मंत्री शामिल होंगे।